श्री राममंदिर ट्रस्ट व विश्व हिन्दु परिषद द्वारा प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव प्रति वर्षानुसर इस वर्ष भी धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। इस वर्ष रामनवमी पर्व 17 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस अवसर पर विश्व हिन्दु परिषद औऱ श्री राममंदिर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में 14 अप्रैल रविवार शाम 5 बजे उत्कृष्ट स्कूल मैदान से भव्य भगवा बाईक रैली निकाली गई। जिसमें हजारों लोगों ने शामिल होकर जयश्रीराम का जयघोष किया। इस दौरान एक ही नारा, एक ही नाम-जयश्रीराम, जयश्रीराम का उद्घोष गुंजामान हो उठा। इस भगवा बाइक रैली का उत्कृष्ट विद्यालय मैदान से आगाज किया गया।जो संपूर्ण नगर का भ्रमण करते हुए देर शाम वापस उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में समाप्त हुई। इस दौरान हजारों की तादाद में युवा डीजे में बज रहे भक्ति गीतों पर झूमते गाते नजर आए।
भगवा रंग से सजा शहर
आपको बताए कि इस वर्ष श्री राममंदिर ट्रस्ट और विश्व हिन्दु परिषद द्वारा प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है, पूरे शहर को भगवा रंगो से रंगने के साथ ही आकर्षक साज-सज्जा की जा रही है, वहीं भगवान श्रीराम और हनुमान जी की आकर्षक झांकियों को, चौक-चौराहो पर बनाया गया है। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव, रामनवमी को धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में 14 अप्रैल को विश्व हिन्दु परिषद द्वारा शाम 4 बजे उत्कृष्ट स्कूल मैदान से भव्य बाईक रैली निकाली गई। जबकि आगामी 17 अप्रैल को प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव, रामनवमी पर प्रातः 08 बजे सुंदरकांड पाठ, दोपहर 12 बजे से महाप्रसादी वितरण और शाम 5 बजे से प्रभु श्रीराम की दिव्य शोभायात्रा निकाली जावेगी। इस अवसर पर सभी सनातन धर्म प्रेमियों से उपस्थिति होकर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने की अपील श्रीराम मंदिर ट्रस्ट और विहिप के पदाधिकारियों ने की है।









































