केन्द्र सरकार द्वारा पारित किये गये तीन कृषि कानून के खिलाफ और कृषि कानून वापस लेने की मांग को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे किसानों संगठनों के समर्थन और आव्हान पर 6 फरवरी को नगर के काली पुतली चौक में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा धरना प्रदर्शन आंदोलन किया गया।
जिसमें वक्ताओं ने आरोप लगाया कि कृषि कानूनों के माध्यम से सरकार देश के अन्नदाता को खत्म करने का कार्य कर रही है। सरकार द्वारा पारित किये गये कृषि कानून से किसान, पूंजीपतियों के हाथो का बंधुआ मजदूर बनकर रह जायेगा।
कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़े किसान संगठनों के आव्हान पर तीन घंटे के धरना प्रदर्शन और चक्काजाम आंदोलन को लेकर बालाघाट पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था रही, जहां धरना प्रदर्शन स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस जवान तैनात रहे, वहीं शहर के प्रमुख मार्गो पर भी सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस खड़ी रही।
संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले काली पुतली चौक में कृषि कानूनों के खिलाफ और किसानों के समर्थन में किये किया गया।