जिला चिकित्सालय में बीते दिनों से पानी की समस्या दूर ही नहीं हो रही है जबकि देखा जाए तो जिला चिकित्सालय प्रबंधन द्वारा जिला चिकित्सालय के परिसर में एक बोर तक किया गया किंतु वह बोर भी सफल नहीं हो पाया वही नगर पालिका से 1 इंच की 24 घंटे पानी देने वाली पाइपलाइन भी ली गई थी किंतु वह भी जिला चिकित्सालय में पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं करवा पा रही थी जिसके बाद पुन: एक बार नगर पालिका और पीएचई विभाग की टीम द्वारा जिला चिकित्सालय परिसर में पानी की समस्या दूर करने के लिए एक और नल का कनेक्शन कर जिला चिकित्सालय में पानी की समस्या को दो भागों में बांटने का प्रयास किया जा रहा है अब देखना होगा कि आखिर कब तक जिला चिकित्सालय में पानी की समस्या दूर होती है या वैसे ही बनी रहती है
आपको बता दे की हम बीते दिनों से ही मरीजों के परिजनों के कहने पर जिला चिकित्सालय में हो रही पानी की समस्या को लगातार उठा रहे हैं और जिला चिकित्सालय में पानी की समस्या की खबरें लगातार प्रकाशित कर रहे हैं हालांकि ऐसा नहीं है कि जिला चिकित्सालय प्रबंधन द्वारा पानी की समस्या को दूर होने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है सतत जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन द्वारा जिला चिकित्सालय में पानी की व्यवस्था बनाने का काम किया जा रहा है किंतु जिला चिकित्सालय में अभी तक पानी की समस्या दूर नहीं हुई है अभी कुछ दिन पहले ही नगर पालिका और पीएचई विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जिला चिकित्सालय में पानी की समस्या को दूर करने का प्रयास किया गया था और नगर पालिका ने 1 इंच की पाइपलाइन जिला चिकित्सालय में लगवाई थी और पीएचई विभाग के द्वारा एक बोर जिला चिकित्सालय के परिसर में किया गया था किंतु वह बोर भी सफल नहीं हो पाया और जो नगर पालिका द्वारा 1 इंच की पाइपलाइन जिला चिकित्सालय में दी गई थी वह भी जिला चिकित्सालय के लिए पर्याप्त नहीं थी, उसके बाद पुनः एक बार 23 मई को जिला चिकित्सालय में नगर पालिका और पीएचई विभाग के द्वारा जिला चिकित्सालय में पानी की समस्या दूर करने के लिए जिला चिकित्सालय की पाइपलाइन की व्यवस्था को दो भागों में बांटने का काम किया जा रहा है अब देखना होगा कि जो नगर पालिका और पीएचई विभाग के द्वारा जिला चिकित्सालय में पानी की व्यवस्था को दो भागों में बांटा जा रहा है वह सफल हो पाता है या पहले की तरह जिला चिकित्सालय में पानी की समस्या जैसी की वैसी बनी रहती है










































