बालाघाट किरनापुर थाना क्षेत्र में कृषि कार्य के दौरान मधुमक्खी के हमले में दो कृषक घायल हो गए। यह घटना ग्राम धड़ी और मौदा में हुई। मधुमक्खी के हमले में घायल कृषक चेतन लाल पिता काशीराम सहारे 57 वर्ष ग्राम मोदा और चैन लाल पिता तिज्या जामरे 59 वर्ष ग्राम धड़ी निवासी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। चैनलाल जामरे की हालत गंभीर बताई गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चेतन लाल सहारे अपने परिवार के साथ खेती किसानी करते हैं। 8 अक्टूबर को सुबह चेतन लाल सहारेअपनी पत्नी लीलाबाई सहारे के साथ अपने खेत उड़द की बुवाई करने के लिए गए थे। खेत पहुंचने पर अचानक मधुमक्खी ने दोनों पति-पत्नी पर हमला कर दिया और उन्हें काटने लगी। जैसे तैसे चेतन लाल अपनी पत्नी लीलाबाई के साथ खेत से भाग कर घर पहुंचे मधुमक्खी ने चेतनलाल के चेहरा हाथ सिर में काट दिया था जिस परिवार वालों ने जिला अस्पताल लाकर भर्ती किये। जिसकी पत्नि लीला बाई को दो-तीन मधुमक्खियां ने काटे थे जिसका इलाज गांव के ही डॉक्टर से करवाए गए । ग्राम धड़ी निवासी चैनलाल जामरे भी अपने परिवार के साथ खेती किसानी करते हैं।। 7 अक्टूबर को सुबह 8:30 बजे कृषक चैनलाल अपने खेत गए थे और खेत में काम कर रहे थे। तभी कुछ मधुमक्खियां ने चैनलाल पर हमला कर दिए। और देखते देखते बहुत मधुमक्खियां आ गई और चैनलाल को काटने लगी ।चैनलाल खेत से भाग कर रोड पर आए जिसके पीछे मधुमक्खी का झुंड भी पहुंचा। जैसे तैसे चैन लाल अपने घर पहुंचे और घर में कपड़े उतारे कपड़े के अंदर से 5,7 मधुमक्खी निकली। चैनलाल को करीब 50 से अधिक मधुमक्खीयो ने काटा था और उनकी हालत बहुत खराब हो चुकी थी जिसे उसके बेटे शरद जामरे ने तुरंत जिला अस्पताल लाकर भर्ती किया जिसकी हालत गंभीर बताई गई है।