बच्चों ने साइकिल रैली निकालकर दिया अहिंसा का संदेश

0

बालाघाट(पदमेश न्यूज़)।भगवान महावीर जन्म कल्याण महोत्सव के तहत नगर में रोजाना ही विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किए जा रहे है। इसी कड़ी में 9 अप्रैल बुधवार को श्री पार्श्वनाथ जैन महिला मंडल के नेतृत्व में छोटे बच्चों ने साइकिल रैली निकालकर अहिंसा का संदेश दिया।जहा जैन समाज के 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर के जियो और जीने दो तथा अहिंसा परमोधर्म के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के भाव से समाज के 06 से 15 वर्षो के बच्चों के बीच अहिंसा सायकिल रैली और स्लोगन पोस्टर प्रतियोगिता हिस्सा लिया।इस सायकिल रैली का आगाज नगर के दादाबाड़ी जैन मंदिर से किया गया।इस अहिंसा सायकिल रैली में बड़ी संख्या में सामाजिक बच्चों ने सहभागिता की। जो नगर के विभिन्न मार्गो व चौक चौराहा का भ्रमण कर सीधे पार्श्वनाथ जैन भवन पहुंची। जहां इस साइकिल रैली का समापन किया गया। जहां इस साइकिल रैली व स्लोगन पोस्टर प्रतियोगिता में शामिल बच्चो में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आयोजक संस्था श्री पार्श्वनाथ जैन महिला मंडल द्वारा पुरस्कृत किया गया।वही अहिंसा सायकिल रैली में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले तीन बच्चों को प्रथम ईनाम के रूप में साइकिल, द्वितीय ईनाम के रूप में गिटार तो वही तृतीय विजेता के रूप में अन्य पुरस्कार दिए गए। इसके अलावा इस रैली में शामिल अन्य बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। इस पूरे आयोजन में सामाजिक लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे। वहीं इस सफल आयोजन में श्री पार्श्वनाथ जैन महिला मंडल अध्यक्ष यामिनी चौरड़िया, सहित उनकी पूरी टीम का सराहनीय सहयोग रहा। तो वही कार्यक्रम समापन पर आयोजित सम्मान समारोह के दौरान सम्यक जैन, भागचंद नाहर, अजय लुनिया, उमेश बागरेचा ,कमलेश चौरडिया ,सुभाष लोढा, और प्रियांश वैघ सहित अन्य सामाजिक बंधु प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here