वारासिवनी(पद्मेश न्यूज)। नगर में १४ अप्रैल को सार्वजनिक फु ले अंाबेडकर जयंती समारोह समिति के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिबा फ ुले एवं भारत रत्न डॉक्टर बाबा साहेब आंबेडकर की सार्वजनिक जयंती समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्वजातिय बंधुओं ने रैली का भव्य आयोजन कर नगर का भ्रमण किया। इस दौरान पूरे नगर में जय भीम के उदघोषों से गूंजते रहे। वहीं पूरे सप्ताह भर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर हर्ष उल्लास के साथ जयंती कार्यक्रम मनाया गया । जिसमें समापन अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें स्वजातीय बंधु ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम को सफ ल बनाया।
बाइक रैली का हुआ आयोजन
बौद्ध अनुयायियों के द्वारा आंबेडकर जयंती के अवसर पर सुबह ८.३० बजे बाइक रैली निकाली गई जो नगर के दीनदयाल चौक ,बस स्टैंड ,जय स्तंभ चौक ,अंाबेडकर चौक, गोलीबारी चौक ,रामपायली चौक का भ्रमण करते हुए लालबर्रा रोड ,बालाघाट रोड ,रामपायली रोड के बाद ग्राम सिकंद्रा के विभिन्न चौक चौराहों का भ्रमण कर वापस महात्मा ज्योतिबा राव फु ले चौक पहुंची जहां पर बाइक रैली का समापन किया गया। इस दौरान युवाओं के द्वारा जमकर जय भीम ,जय भीम सहित अन्य नारों का उदघोष किया गया । वही डीजे पर भीम गीत बजाकर सभी को अंाबेडकर जयंती की शुभकामनाएं दी।
पैदल मार्च में जमकर थिरके आंबेडकर अनुयायी
दलितों के मसीहा और अछूतो के उद्धारकर्ता बाबा साहेब की इस जयंती पर आंबेडकर अनुयायियों ने जमकर उत्साह बिखेरा। पूरा नगर सफेद और नीले रंग से रंगा हुआ दिखाई दिया। स्थानीय महात्मा ज्योतिबा राव फ ुले चौक से सुबह ११ बजे पैदल रैली निकाली गई। जिसमें डीजे की धुन पर बाबा साहेब आंबेडकर के नाम से समर्पित कव्वालियों और गीतों पर झूमते हुए भीम पुत्र पुत्रियों ने पूरे जोश और खरोश के साथ भाग लिया। जो दीनदयाल चौक होते हुऐ यह जुलूस कटंगी रोड़ होते हुए सब्जी बाजार से गोलीबारी चौक से होते हुए स्थानीय आंबेडकर चौक पहुंचा। जहां पर डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सामूहिक त्रिशरण पंचशील का पाठ किया गया। जिसके बाद रैली वापस नेहरू चौक ,बस स्टैंड ,दीनदयाल चौक होते हुए यह जुलूस एफ सीआई मैदान पहुंचा जहां पर मंचीय व पुरूष्कार वितरण भोजन दान का कार्यक्रम किया गया।
मंचीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन
दिन भर चले इस कार्यक्रम के बाद दोपहर में मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मुख्य अतिथि अजाब शास्त्री बहुजन चिंतक, विशेष अतिथि राजकुमार नागेश्वर ,आनंद बंसोड़ , आनंद खोब्रागड़े ,सत्यशील गेडाम की अतिथियों की उपस्थिति में कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। जिसमें सर्वप्रथम क्रांति सूर्य महात्मा ज्योतिबा फुले एवं भारतीय संविधान के शिल्पकार विश्वरत्न बोधिसत्व बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात उपस्थित वक्ताओं के द्वारा बाबा साहेब आंबेडकर के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला और उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करने की बात कही। वहीं समाज की वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा की ओर अग्रसर होने प्रेरित कर आधुनिकता के साथ स्वयं को आगे बढ़ाने की बात कही। कार्यक्रम के इस आयोजन में समारोह जयंती समिति सदस्यों संरक्षकों सलाहकारों मार्गदर्शकों कार्ययोजना समिति सदस्यों सहित बौध्द अनुयायियों का सराहनीय योगदान रहा।
महोत्सव का हुआ समापन
महामानव डॉक्टर भीमराव अंाबेडकर जयंती के अवसर पर महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन सार्वजनिक फुले अंाबेडकर जयंती समारोह समिति के द्वारा आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम १० से १४ अप्रैल तक आयोजित किए गए जिसमें १० अप्रैल को सामान्य ज्ञान परीक्षा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने भाग लिया उसके बाद ११ अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा राव फ ुले का जयंती कार्यक्रम बनाकर माल्यार्पण किया गया। जिसके बाद शाम ६ बजे से कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें कवियों के द्वारा मनमोहन और शानदार कविता का काव्य पाठ किया गया। इसके बाद १३ अप्रैल को एक शाम भीम के नाम बच्चों के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और १४ अप्रैल को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर महोत्सव का समापन किया गया।
विधायक विवेक पटेल रैली में हुए शामिल
नगर के नेहरू चौक पर विधायक विवेक पटेल के द्वारा जुलूस का स्वागत कर सभी को डॉ बाबासाहेब अंाबेडकर की जयंती की शुभकामनाएं दी गई। विधायक श्री पटेल के कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस में शामिल होकर रैली के साथ भ्रमण किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक विवेक विक्की पटेल के साथ कांग्रेसजन मौजूद रहे।
राहुल गाँधी विचार मंच ने शरबत का किया वितरण
डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर जयंती समारोह के तत्वाधान में बाबा साहेब की जयंती धूमधाम से मनाई गई और इस भव्य रैली का राहुल गाँधी विचार मंच के द्वारा पानी का वितरण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस जन उपस्थित रहे जिन्होंने रैली में शामिल सभी को जयंती की बधाई दी। इसी तरह जगह जगह शरबत व पानी का हुआ वितरण किया गया।
पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल ने रैली का किया स्वागत
नगर में भाजपा कार्यालय के सामने पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल के द्वारा भारत रत्न डॉक्टर बी आर अंाबेडकर की जयंती के अवसर पर निकली पैदल रैली का पानी वितरण कर स्वागत किया गया। जहां पर अंाबेडकर अनुयायियों को जयंती की शुभकामनाएं दी गई वहीं उन्हें पानी का वितरण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नगर में पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद
डॉ बी आर अंाबेडकर की जयंती के अवसर पर १४ अप्रैल की सुबह से पुलिस प्रशासन नगर के चप्पे चप्पे पर मुस्तैदी से खड़ा दिखाई दिया। ऐसे में आंबेडकर अनुयायियों के द्वारा बाइक रैली पैदल रैली मंचीय कार्यक्रम सहित अन्य कार्यक्रम किये गये। इस दौरान बड़ी मात्रा में पुलिस बल ने रैली के साथ कार्यक्रम स्थल पर नगर के चौक चौराहों पर और संवेदनशील इलाकों में मुस्तैद रहा। वहीं एसडीओपी अभिषेक चौधरी ,थाना प्रभारी हेमंत नायक पूरे नगर की व्यवस्था का समय समय पर निरीक्षण करते रहे।










































