किसानों के प्रदर्शन में मधु भगत के व्यवहार पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष ने उठाया सवाल,

0

बीते दिनों समनापुर में परसवाड़ा विधायक मधु भगत और जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष शंकरलाल बिसेन के बीच कुछ कहासुनी हुई थी ,उस विषय को लेकर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष द्वारा प्रेस वार्ता ली गई और बताया गया कि जो बीते दिनों परसवाड़ा विधायक द्वारा किसान के धरना प्रदर्शन में उनके साथ जो भाषा का प्रयोग किया गया था और उन पर जो मारने के लिए हाथ उठाए गए थे, वह सही नहीं है और वह इस पूरे विषय को लेकर नाराज हैं और वह चाहते हैं कि परसवाड़ा विधायक मधु भगत इस घटना को लेकर किसानों से माफी मांगे , यदि वह माफी नहीं मांगते हैं तो वह इसकी शिकायत करेंगे

आपको बता दे की 16 अप्रैल को पानी की समस्या को लेकर समनापुर क्षेत्र के लगभग एक दर्जन से अधिक गांव के किसानों ने समनापुर में पानी दिए जाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन और चक्का जाम किया था, इस कार्यक्रम में परसवाड़ा क्षेत्र के भाजपा एवं कांग्रेस के जनप्रतिनिधि भी इस किसान के धरना प्रदर्शन में सम्मिलित हुए थे, धरना प्रदर्शन के दौरान जनपद पंचायत बालाघाट के उपाध्यक्ष शंकर लाल बिसेन और कांग्रेस विधायक मधु भगत के बीच बैठक व्यवस्था को लेकर कुछ कहासुनी हुई थी जिसका वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था , जहां बैठक व्यवस्था को लेकर मधु भगत द्वारा कुछ मजाकिया लिहाजा में शंकर बिसेन से कुछ बाते कही गयी थी जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसको लेकर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष शंकर लाल बिसेन द्वारा 18 अप्रैल को प्रेस वार्ता ली गई, जहां उन्होंने मीडिया को बताया कि जो किसान के धरना प्रदर्शन में परसवाड़ा विधायक के साथ उनकी नोंकझोंक हुई थी , उसमें मधु भगत द्वारा उनके साथ गलत भाषा का उपयोग किया गया था और उन्हें मारने के लिए हाथ उठाया गया था, इससे वहां प्रदर्शन कर रहे किसान और वह भी काफी नाराज थे , किंतु किसानों का पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन करना उस समय प्रमुख था , इस वजह से उन्होंने वहां कुछ नहीं कहा किंतु उन्होंने मीडिया के माध्यम से परसवाड़ा विधायक मधु भगत से माफी मांगे जाने की बात कही है , उनका मानना है कि जो शब्द और व्यवहार परसवाड़ा विधायक मधु भगत द्वारा उनके साथ किया गया वह ठीक नही है और वह भी एक जनप्रतिनिधि है इसलिए वह चाहते हैं कि परसवाड़ा विधायक मधु भगत वहां उपस्थित सभी क्षेत्रीय किसानों से माफी मांगे नहीं तो वह इस पूरे विषय की शिकायत पुलिस में करेंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here