ग्रामीणों को प्यासा रख सरपंच पति नल जल से खेत में चला रहा पानी

0

वारासिवनी(पद्मेश न्यूज)। वारासिवनी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत नरोड़ी का एक नया मामला प्रकाश में आया है। जिसमें सरपंच के द्वारा भीषण गर्मी के दौर में ग्रामीणों को नल जल योजना का लाभ देने की जगह अपने खेत में योजना का पानी चला कर सिंचाई की जा रही है। जबकि ग्रामीण पीने के शुद्ध पानी के लिए भयंकर मशक्कत कर विभिन्न जल स्रोतो से पानी की पूर्ति कर रहे हैं । किंतु उन्हें नल जल योजना का लाभ वर्तमान तक नहीं दिया गया है। जबकि योजना बनकर तैयार है किंतु पंचायत के द्वारा हैंडोवर नहीं लेने से यह योजना ग्रामीण को लाभ नहीं पहुंच पा रही है। वहीं सरपंच के द्वारा जबरदस्ती अपने पानी खेतों में चलाया जा रहा है जिसको लेकर ग्रामीणों में भी आक्रोश व्याप्त है। जिनके द्वारा प्रशासन से मामले में संज्ञान लेकर नल जल योजना के माध्यम से पानी उपलब्ध कराने की मांग की जा रही है।

ग्रामीणों में सरपंच के खिलाफ आक्रोश

ग्राम पंचायत नरोड़ी विभिन्न टोले के रूप में बटा हुआ है जहां एक टोले से दूसरे टोले तक काफ ी दूरी है। जहां पानी की समस्या को देखते हुए नल जल योजना स्वीकृत की गई थी। जिसमें नरोड़ी के लक्कूटोला में स्थित २५ मकान के लिए नल जल योजना बनाई गई जो पूर्ण हो गई है। उसमें भरपूर पानी है जिसे हैंडोवर लेने के लिए कर एजेंसी के द्वारा पंचायत से मांग की जा रही है। किंतु पंचायत के द्वारा उस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में पानी की टेस्टिंग के बाद कार्य एजेंसी के द्वारा योजना को बंद कर रख दिया गया है। ताकि पंचायत हैंडोवर लेकर इसका संचालन करें ऐसे में काफ ी दिनों बाद कार्य एजेंसी के राजकुमार वर्मा के द्वारा योजना का निरीक्षण किया गया। तो देखा कि नल जल योजना का जो ट्यूबवेल के पास पाइप है जिससे भूमिगत पाइपलाइन को कनेक्शन दिया गया है। उसके मुख्य पाइप लाइन को खोलकर एवं मीटर बोर्ड के बॉक्स का ताला तोडक़र नल जल योजना की मोटर के पाइप लाइन में पाइप जोडक़र समीप स्थित खेती में पानी चलाया जा रहा है। यह खेती ग्राम सरपंच पति मुन्नालाल राणा की बताई जा रही है। जिसको लेकर ग्रामीणों में काफ ी आक्रोश व्याप्त है की योजना ग्रामीण को पानी देने के लिए स्वीकृत की गई है और उसमें तानाशाही पूर्वक योजना को हैंडोवर ना लेकर खेती में पानी सरपंच पति मुन्नालाल राणा के द्वारा चलाए जा रहा है।

४ वर्ष पहले स्वीकृत की गई थी योजना

४ वर्ष पहले ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए नल जल योजना नरोड़ी में स्वीकृत किया गया था। जिसके तहत ग्राम के हर घर में नल उपलब्ध कराकर पीने का शुद्ध पानी दिए जाने के उद्देश्य से यह कार्य प्रारंभ किया गया। नरोड़ी पंचायत कई टोला में बटी हुई है जो क्षेत्रफ ल की दृष्टि से एक बड़ी पंचायत है जिसके टोला एक दूसरे से अधिक दूरी पर स्थापित है। ऐसे में कार्य एजेंसी के द्वारा सभी टोला को योजना का लाभ देने के लिए कार्य किया गया। ऐसे में कुछ स्थान पर ट्यूबवेल के माध्यम से पानी पर्याप्त प्राप्त हो गया तो कुछ स्थानों पर ट्यूबवेल के माध्यम से पर्याप्त पानी प्राप्त नहीं हुआ। जिसको लेकर कार्य एजेंसी और पंचायत के बीच पेज फं सा हुआ है इस परिस्थिति में कार्य एजेंसी के द्वारा जो कार्य पूर्ण हो गया है उसे हैंडोवर लेने की मांग कर रहे हैं। वहीं बाकी कार्य जल्द ही पूर्ण करके देने कहा जा रहा है तो वहीं पंचायत एक साथ पूरा कार्य होने पर ही हैंडोवर की बात कह रही है। जिसके चलते शासन की महत्वाकांक्षी योजना नल जल योजना से ग्रामीण वंचित है उन्हें लाभ नहीं मिल पा रहा है।

सरपंच पति अपनी तानाशाही से खेतों में पानी का उपयोग कर रहा है-राजकुमार वर्मा

राजकुमार वर्मा ने बताया कि नल जल योजना चालू है उसकी टेस्टिंग भी हो गई है प्रत्येक घर को पानी मिल रहा है। परंतु पंचायत ने हैंडोवर नहीं लिया है उनको बोला गया तो वह टाल मटोल कर रहे हैं। हम कल योजना को देखने के लिए गए थे तो वहां देखा कि नल जल योजना की पाइप लाइन खोलकर बॉक्स का ताला तोडक़र उसका पानी खेतों में चलाया जा रहा है। वहीं पास में शासकीय पुलिया बन रहा है उसके कार्य के लिए भी पानी का उपयोग किया जा रहा है। जबकि वहां पर २५ घर है वह २ वर्ष से पानी के लिए तरस रहे हैं पंचायत के हैंडोवर नही लेने से ग्रामीण वंचित है। यह योजना जनता के लिए है परंतु सरपंच पति अपनी तानाशाही चलकर खेतों में पानी का उपयोग कर रहा है। हमारा सोचना है कि यह अपनी जनता का है उन्हें मिलना चाहिए घटना को देखने के बाद हमने ग्रामीणों को सूचना दी। जबकि यह पानी सभी को पर्याप्त है फि र भी सरपंच पति योजना को हैंडोवर ना लेकर खेत और निर्माण कार्यों में पानी चला रहा है। हम जहां पानी नहीं दे रहे हैं उसका हम कुछ नहीं बोल रहे हैं परंतु जहां पानी मिल रहा है उसे हैंडोवर लेने कह रहे हैं। यह घटना लुक्कूटोला की है वहां मुन्नालाल राणा की पत्नी सरपंच है किंतु वहीं सरपंच का कार्य करता है।

इनका कहना है

दूरभाष पर चर्चा में बताया कि हमारे गांव में नल जल योजना का निर्माण किया गया है। जिसमें चेकिंग के लिए पीएचई विभाग से उपयंत्री श्री मड़ावी पंचायत में आए हुए थे। जिनके द्वारा योजना को टेस्ट करने के लिए कहा गया था जिस पर हमारे द्वारा चेक करवाया जा रहा था। ग्राम के अंदर योजना में कई जगह लीकेज है यदि वह पानी को हम सडक़ पर छोड़ते तो कीचड़ होगा इसलिए खेत में पाइप डाला हुआ था।

मुन्नालाल राणा सरपंच पति ग्राम नरोड़ी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here