महदोली में चोर मस्त, पुलिस पस्त

0

ख्वारासिवनी(पद्मेश न्यूज)। क्षेत्र में चोरों के हौसले काफ ी बुलंद नजर आ रहे हैं जिनके द्वारा बेधडक़ चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। जिसकी शिकायत आम इंसान तो कर रहा है परंतु पुलिस के हाथ उनके गिरेबान तक पहुंचने में असमर्थ साबित हो रहे हैं। जिससे उनके हौसले और बुलंद हो रहे हैं इसी का परिणाम है कि रामपायली थाना अंतर्गत ग्राम महदोली में प्रतिवर्ष पानी की मोटर अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की जा रही है। जहां इस वर्ष भी करीब आधा दर्जन पानी की मोटर किसानों के खेतों से चोरी की गई है। हालांकि किसानों ने पुलिस थाने में शिकायत तो कर दी है किंतु हर बार की तरह इस बार भी पुलिस की कार्यवाही केवल अज्ञात चोरों को तलाश रही है। इस परिस्थिति में ग्रामीणों में पुलिस प्रशासन की कार्यवाही और अज्ञात चोरों की करतूत से आक्रोश व्याप्त है। जिनके द्वारा पुलिस प्रशासन से मामले में गंभीरता से कार्यवाही करते हुए अज्ञात चोरों पर कठोर कार्यवाही करने की मांग की जा रही है। वहीं किसानों के द्वारा खून पसीने की मेहनत से खरीदी गई पानी की मोटर वापस दिलाने की मांग की जा रही है।

एक रात में तीन मोटर हुई थी चोरी

ग्राम पंचायत महदोली में सभी किसान परिवार निवास करते हैं जिनके द्वारा खेती किसानी के माध्यम से अपना जीवन व्यापन किया जाता है। उसी के ऊपर उनका पूरा परिवार निर्भर होता है बच्चों की शिक्षा दीक्षा परिवार का पालन पोषण इसी के माध्यम से ही संभव हो पाती है। ऐसे में ग्रामीण खेती कमाने के लिए कड़ी मेहनत कर खेतों में काम करते हैं जिनके द्वारा पेट काटकर खेती के लिए उपकरण तैयार किए जाते हैं। जिसमें सबसे महंगा उपकरण उनके खेतों में चलने वाली पानी की मोटर होती है जो बहुत महंगी होती है। जिन्होंने रबी की फ सल लगाकर सिंचाई के लिए खेतों में पानी की मोटर लगाई हुई थी। जहां शाम के समय किसानों ने अपने खेतों में पानी की मोटर को देखा था उसके बाद सुमित पटले, महेश राउत, जयकिशन पंचेश्वर अपने अपने रिश्तेदारी के कार्यों में परिवार सहित गए हुए थे। इसके बाद वह सुबह अपने खेत में जाकर देखें तो अज्ञात चोरों के द्वारा मोटर का पाइप काटकर पानी की मोटर चोरी कर ली गई थी। यह मोटर करीब २.५ एचपी की बताई जा रही है जिनकी अनुमानित कीमत २०००० रुपये प्रति मोटर है। इस दौरान एक साथ एक रात में ही तीन व्यक्तियों की पानी की मोटर अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ली गई। जिसकी शिकायत पुलिस थाने में की गई थी परंतु चार महीने बीतने के बाद भी अभी तक पुलिस के द्वारा चोरों की पतासाजी ही की जा रही है। तो वहीं बीते महीने भी ग्राम के गणेश पंचेश्वर की पानी की मोटर अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ली गई। वहीं कुछ और किसान है जिनके खेतों में सिंचाई के लिए लगाई गई मोटर चोरी हुई है।

मोटर चोरी का सिलसिला बदस्तूर जारी

ग्राम महदोली में सिंचाई के लिए लगाई गई पानी की मोटर चोरी होने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। ग्राम में प्रतिवर्ष ७ से ८ मोटर अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की जाती है जिसको लेकर पिछले वर्ष भी ग्राम वासियों एवं सरपंच सहित किसानों के द्वारा चोरी की शिकायत थाने में की गई थी। किंतु आज तक मामले में कार्यवाही कुछ नहीं हो पाई है इस वर्ष भी अभी तक ८ पानी की मोटर चोरी हो चुकी है उसकी भी शिकायत किसानों के द्वारा की गई है। परंतु उसमें भी ४ महीने बीत जाने तक के बाद भी पुलिस की कार्यवाही समझ नहीं आ रही है। इस परिस्थिति में पुलिस की कार्यवाही पर प्रश्न चिन्ह खड़े हो रहे हैं तो वहीं चोरों के हौसले पता लग रहे हैं की निरंतर चोरी के बाद भी चोरों के गिरेबान तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंच पा रहे हैं। यह स्थिति पुलिस प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती है परंतु वह इसे स्वीकार नहीं कर पा रहा है। क्योंकि प्रतिवर्ष की तरह चोरी की वारदात जारी है और हर बार की तरह पुलिस के हाथ इस बार भी खाली है।

मेरे खेत से तीन बार पानी की मोटर चोरी हुई है- सुमित पटले

किसान सुमित पटले ने बताया कि खेत में मेरे द्वारा २.५ एचपी की पानी की मोटर लगाई गई थी जिसे मेरे द्वारा शाम ६ बजे खेत में देखा गया था। जहां से फि र मैं घर आ गया अगले दिन फि र जाकर देखा तो सुबह ७ बजे खेत में पहुंचा तो पाइप काटकर फेंक दिया गया था मोटर को चोरी कर लिया गया था। इस दौरान कुएं में मुझे पेंचीस मिली थी हमे शक किसी पर कर नहीं सकते क्योंकि देखे ही नहीं है। किंतु आसपास के ही देखने समझने वाले लोग हैं घर के हम सभी लोग रात में शादी में गए हुए थे। यह पहली घटना नहीं है इसके पहले भी मेरे खेत से दो बार पानी की मोटर चोरी हो गई है यह तीसरी घटना है। इस बार भी मेरे द्वारा शिकायत थाने में की गई है पुलिस हमसे पूछती है कि किस पर आपको शक है हमें पता रहता तो हम थाने में शिकायत क्यों करते। हम चाहते हैं कि पुलिस इसमें पता करें कि चोर कौन है चार पांच लोगों की मोटर चोरी हुई है।

पुलिस ने अभी तक मोटर चोरो का नही लगाया पता-महेश राऊत

किसान महेश राउत ने बताया कि मैं अपने खेत में शाम को मोटर देखने के लिए गया हुआ था फि र वापस घर जाकर ससुराल अपने ससुर की तबीयत देखने के लिए गया था। वहां से वापस आकर सुबह जैसे ही खेत आकर देखा तो पाइप कटा हुआ था मोटर चोरी हो गई थी मेरी मोटर २.५ एचपी टेक्समो कंपनी की थी। यह पहली बार मेरी मोटर चोरी हुई है जिसकी रिपोर्ट हम थाने में करने गए तो मुझे शक किस पर है पूछते हैं अब जबरदस्ती किसका नाम बताएं हम पुलिस गांव में आई भी नहीं है। १७ जनवरी को यह घटना हुई एक दिन में तीन पानी की मोटर चोरी हुई पिछले महीने भी एक मोटर चोरी हुई है। यह लोग नजदीक पास के ही है कि कौन कहां जा रहा है यह उन्हें पता होगा कि अगला व्यक्ति कहीं जा रहा है तो वह यह देखकर चोरी करते हैं। मेरी मोटर १७००० रुपये की थी अभी नई मोटर हमें खरीदना पड़ा।

मोटर चोरी में पुलिस की कोई कार्यवाही समझ नहीं आ रही है-वेदप्रकाश पटेल

ग्राम सरपंच वेदप्रकाश पटेल ने बताया कि किसान हर साल गांव में चोरी से परेशान है किसान की शिकायत रहती है कि खेत से पानी की मोटर चोरी हो गई है। जबकि बड़े मुश्किल से किसान महंगी महंगी मोटर खरीदना और कुआं बनता है पर पता नहीं कहां से यह चोर आकर मोटर चोरी कर ले जाते हैं। मेरे गांव में हर साल ७ से ८ मोटर चोरी हो रही है आज तक चोरों का पता नहीं चला है । पुलिस की कोई कार्यवाही समझ नहीं आ रही है। मैं भी थाने में जाकर शिकायत किया था परंतु आज तक कोई हल नहीं निकला है चोरी बाकायदा हो रही है। कुछ लोग तो थाने भी नहीं जाते हैं अब पुलिस की कार्यवाही कुछ नहीं होती है। वहीं महदोली से झालीवाड़ा पुल बन रहा है उसमें लगी सलाखों को बरसात के समय चोरों ने काट कर ले जा लिए। उसकी भी मेरे द्वारा शिकायत की गई थी पर उसमें भी आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। हम चाहते हैं कि शासन प्रशासन चोरों को पकड़े परंतु वह लोग आवेदन लेकर लीपापोती कर देते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here