बोदलकसा नहर केनाल में छोटा पाइप लगाने से किसानों में आक्रोश

0

वारासिवनी(पद्मेश न्यूज)। वारासिवनी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत बोदलकसा की नहर कैनाल में छोटा पाइप लगाने से किसानों में आक्रोश व्याप्त है। जिनके द्वारा खरीफ की फ सल में सिंचाई को लेकर चिंता व्यक्त की जा रही है। जिनके अंदर राजीव सागर परियोजना नहर सिंचाई विभाग के खिलाफ आक्रोश है। जहां पर उनके द्वारा विभाग के अधिकारी कर्मचारियों पर छूटे हुए किसानों का एग्रीमेंट नहीं करने और पर्याप्त रूप से पानी नही देने के लिए लगाए गए छोटे पाइप से परेशान है। किसानों के द्वारा शासन प्रशासन से पूर्व की तरह बड़ा पाइप लगाने और समस्त किसानों को पानी उपलब्ध कराने की मांग की जा रही है। क्योंकि उनके सामने खरीफ की फ सल के लिए जल संकट जैसी स्थिति निर्मित होती हुई दिखाई दे रही है।

अधिकारियों ने बड़ा पाइप निकालकर कैनाल में छोटा पाइप डाल दिया

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बोदलकसा के जंगल में स्थित तालाब के पास से गुजरने वाली सीतेकसा बांध की राजीव सागर परियोजना नहर में ग्राम के किसानों के लिए एक कनाल में बड़े पाइप के माध्यम से पानी खेतों में सिंचाई के लिए दिया जाता था। परंतु पिछले मई महीने में राजीव सागर परियोजना सिंचाई विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा उक्त स्थान पर बड़े पाइप को निकालकर छोटा पाइप लगा दिया गया है। जो ग्राम के किसानों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। विदित हो की खेती में सिंचाई की समस्या से ग्राम के लोग कई सालों से परेशान थे जिनके सामने सिंचाई की समस्या बनी हुई थी। ऐसे में नहर से पर्याप्त सिंचाई का पानी लेने के लिए कुछ वर्षों पूर्व बड़े पाइप को लगाया गया था जिसके माध्यम से मिलने वाले पानी से किसानों के द्वारा खेती की जाती थी। जहां पर बड़े पाइप के माध्यम से करीब २०० एकड़ खेती की सिंचाई कराई जाती थी। परंतु मई महीने में अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा बड़े पाइप को निकाल कर छोटा पाइप लगा दिया गया है। जिससे करीब ३० एकड़ खेती की सिंचाई होने की संभावना व्यक्त की जा रही है बाकी किसान फि र से भगवान भरोसे हो गए हैं। जबकि पिछली बार की लगाई गई फ सल में बड़ा पाइप होने पर भी किसानों को समस्या का सामना करना पड़ा था। ऐसे में वह भविष्य में होने वाली समस्या से डरे हुए हैं उनके अंदर काफ ी आक्रोश व्याप्त है। तो वहीं विभाग के द्वारा कुछ किसानों का एग्रीमेंट ना होने की बात कही जाती है। परंतु किसानों से समय पर मुलाकात कर उनके द्वारा एग्रीमेंट भी नहीं किया जा रहा है। ऐसे में वह हर तरफ से परेशान हैं पिछली रबी में कुछ लोगों के द्वारा फसल लगाई गई थी उन्हें भी नहर से पर्याप्त पानी नहीं मिल पाया था अब छोटा पाइप लगा हुआ हैं। यह जो समस्या किसानों के सामने नहर से मिलने वाले पानी की बनी हुई है जिसको लेकर समस्त किसानों के द्वारा आवेदन सिंचाई विभाग कटंगी को दे दिया गया है। किंतु विभाग के द्वारा वर्तमान तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है और ना ही किसानों से मुलाकात की गई है जबकि छूटे हुए किस एग्रीमेंट करने तैयार है। तो वहीं समस्त किसानों के द्वारा बड़ा पाइप लगाने की मांग राजीव सागर परियोजना सिंचाई विभाग से की जा रही है ताकि समय रहते उन्हें नहर के माध्यम से पानी प्राप्त हो सके।

विरोध करने के बाद भी निकाल दिया बड़ा पाइप-नारायण जैतवार

किसान नारायण जैतवार ने बताया कि सिंचाई की समस्या हमारे सामने अब खड़ी हो गई है। नहर में छोटा पाइप सिंचाई का पानी देने के लिए विभाग के द्वारा लगा दिया गया है। इन्होंने मई के महीने में यह काम किया है इसके पहले बड़ा पाइप लगा हुआ था। इन्होंने नहर से खेतों में कम पानी निकले यही सोचकर यह कार्य किया है यह जब निकाल रहे थे तो हमारे द्वारा विरोध भी किया गया था। परंतु कर्मचारियों के द्वारा ऊपर के अधिकारी का आदेश बताकर पाइप लगाया गया है। यह जो नहर है उससे सैकड़ो एकड़ भूमि सिंचित होती है परंतु वर्तमान में भगवान भरोसे बारिश के सहारे हमें रहना पड़ेगा। अभी कोई अधिकारी इधर देखने में आया नहीं है हम तो यही चाहते हैं कि सिंचाई के लिए बड़ा पाइप लगाया जायें तभी सभी की सिंचाई संभव होगी।

सिंचाई विभाग किसानों के साथ अन्याय कर रहा है-अनंतराम बिसेन

किसान अनंतराम बिसेन ने बताया कि सिंचाई में पानी की समस्या हमारे यहां बनी हुई है कैनाल का पाइप छोटा किया है। सिंचाई नहीं हो पा रही है यह कार्य अभी किया गया है यदि नहर में पानी आता है तो पाइप छोटा होने से पर्याप्त पानी नहीं निकल पाएगा। यह सभी लोगों की समस्या है वहीं पर नहर में बहुत ज्यादा गंदगी हो गई है जिसके साफ सफ ाई नहीं की गई है इस कारण भी पानी रुकते हुए आता है। गांव से गुजरने वाली नहर की मुख्य केनाल में यह पाइप लगाया गया है जिससे भविष्य में किसानों को ही समस्या है अधिकारी तो अभी आए नहीं है। पानी की समस्या को लेकर आवेदन भी सिंचाई विभाग को दिया गया है पर अभी तक कुछ हुआ नहीं है जबकि बहुत सिंचाई की जरूरत होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here