भोपाल में लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे का आतंक! बर्थडे मनाने गए युवक पर बरसाई गोलियां, पुलिस ने रखा इनाम

0

भोपाल: शहर में एक युवक की शनिवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने गया था। तभी दो बाइक पर आए छह बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। अमित को दो गोलियां लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या का आरोप नसीम बन्ने खां और उसके साथियों पर है। नसीम खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा बताता है। पुलिस ने आरोपियों पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दरअसल, पूरा मामला भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र के लीलाधर कॉलोनी का है। मृतक अमित वर्मा (22) बरखेड़ी फाटक का रहने वाला था। वह एक कपड़े की दुकान में काम करता था। वह अपने दोस्त आशु खटीक के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गया था। अमित के भाई अतुल वर्मा ने बताया कि केक काटने के बाद वे दोस्त सड़क पर बात कर रहे थे। तभी नसीम बन्ने खां और उसके साथी दो बाइक पर आए और फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने लगभग 6 राउंड गोलियां चलाईं। इसके बाद वे पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए।

पैसे के लेन-देन को लेकर थी पुरानी रंजिश

पुलिस के अनुसार, नसीम और राजा खटीक के बीच लेन-देन को लेकर पुरानी रंजिश थी। टीआई सुरेश चंद्र नागर ने बताया कि नसीम राजा खटीक को मारने आया था। उसने अंधाधुंध फायरिंग की, जिससे गोली अमित को लगी और उसकी जान चली गई। पुलिस ने नसीम और वसीम पर नामजद केस दर्ज किया है।

गोली किसी और मारनी थी लगी किसी और को

आशु राजा खटीक का छोटा भाई है। उसने ही अमित की हत्या के बाद FIR दर्ज कराई है। राजा खटीक पहले कई लूट की वारदातों में शामिल रहा है। उसका गिरोह कलेक्शन एजेंटों को निशाना बनाता था। नसीम का साथी वसीम का छोटा भाई नदीम भी राजा के साथ लूट में शामिल था। राजा और नदीम के बीच लूट के पैसे को लेकर झगड़ा हुआ था। राजा ने नदीम के साथ मारपीट भी की थी। इसी का बदला लेने के लिए वसीम और नदीम साथियों के साथ राजा के घर पहुंचे थे। वहां विवाद के बाद नसीम ने राजा पर फायरिंग की, लेकिन गोली अमित को लग गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here