न्यायालय में छत का प्लास्टर गिरने से रीडर घायल

0

वारासिवनी(पद्मेश न्यूज)। वारासिवनी न्यायालय में स्थित न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी देवांश यादव की अदालत में १२ अगस्त की दोपहर करीब ३.३० बजे छत का प्लास्टर गिरने से रीडर घायल हो गया। जिनका उपचार सिविल अस्पताल में कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतिदिन की तरह न्यायालय की कार्यवाही संचालित की जा रही थी। जिसमें न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी देवांश यादव की अदालत में लगातार पक्षकारों का आना जाना चालू था। तो वहीं न्यायाधीश के द्वारा अपनी कार्यवाही की जा रही थी इसी बीच दोपहर करीब ३.३० बजे अचानक छत के प्लास्टर का एक बड़ा हिस्सा नीचे गिर गया। इस दौरान यह अच्छा रहा की वह मलमा सीधे सिविल रीडर दीपक रहाँगडाले के ऊपर नहीं गिरा। पहले वह मलमा अलमारी पर गिरा और उसका कुछ हिस्सा दीपक रहाँगडाले के सिर पर गिरा। ऐसे में मौके पर यह देख सब लोग स्तब्ध रह गये छत की सरिया दिखने लगी। तो वहीं सिविल रीडर दीपक रहाँगडाले घायल हो गये उन्हें तत्काल न्यायलय कर्मचारियों के साथ अधिवक्ता अमित अग्रवाल के द्वारा सिविल अस्पताल वारासिवनी में लाकर उपचार करवाया गया। जहां पर रीडर के सर पर मामूली चोट आने पर उसका उपचार कर उन्हें घर भेज दिया गया। किंतु यदि यह मलमा डायरेक्ट सिर पर गिरता तो बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here