- स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियन ओपन को उसका नया चैंपियन मिल गया है। रविवार को खेल गए फाइनल मुकाबले में स्पेन के कार्लोस अल्कराज ने नोवाक जोकोविच को 2-6, 6-2, 6-3,7-5 से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही 22 साल के अल्कराज सबसे कम उम्र में करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने वाले खिलाड़ी बन गए। स्पेन के ही राफेल नडाल ने 24 साल की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी। अल्काराज नडाल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
- ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के फाइनल में दो पीढ़ियों के बीच एक बड़ा रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। अल्कराज और जोकोविच दोनों अपने-अपने ऐतिहासिक मुकाम को हासिल करने की कोशिश में मेलबर्न में उतरे। 22 साल के कार्लोस अल्कराज ने पहला गेम 1-0 से अपने नाम किया।
- नोवाक जोकोविच ने दी कड़ी टक्कर
- इसके बाद अनुभवी नोवाक जोकोविच ने वापसी की और दूसरा गेम जीत कर 1-1 से बराबर कर ली। तीसरे गेम में अल्कराज ने जीत दर्ज करते हुए 2-1 की बढ़त हासिल की, जबकि चौथा गेम नोवाक जोकोविच के नाम रहा। पांचवें गेम में अल्कराज फिर नोवाक पर भारी पड़े और 3-2 से बढ़त बनाई।
- छठे गेम में नोवाक ने वापसी की और 3-3 से बबराबरी कर ली। 10वें गेम तक मैच बराबरी तक रहा। हालांकि, 11वें गेम में अल्कराज ने 6-5 से बढ़त बनाई। अंत में 12वां गेम भी अल्कराज के नाम रहा और इस युवा खिलाड़ी ने जीत दर्ज करते हुए इतिहास रच दिया।
- अल्कराज ने रचा इतिहास
- वह फ्रेंच ओपन, विंबलडन और यूएस ओपन पहले ही जीत चुके थे। ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतते हीं वह सबसे कम उम्र में करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने वाले खिलाड़ी बन गए। स्पेन के ही राफेल नडाल ने 24 साल की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी। अल्कराज ने दिग्गज नडाल का रिकॉर्ड तोड़ उनके सामने ही तोड़ा।
- वहीं, जोकोविच इस हार के चलते इतिहास रचने से चूक गए। अगर वह ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 का खिताब अपने नाम करते तो उनके लिए 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब होता। वह मेंस या महिला हर वर्ग में सबसे सफल टेनिस खिलाड़ी बन जाते। लेकिन अल्कराज ने ऐसा नहीं होने दिया।








































