सात साल से पाकिस्तान की जेल में बंद रहा प्रसन्नजीत रंगारी पैसे के अभाव में एक हफ़्ते बाद बालाघाट पहुंच सका!!

0

पदमेश न्यूज़. बालाघाट

बालाघाट जिले के तहसील मुख्यालय खैरलांजी का निवासी युवक प्रसन्नजीत रंगारी पाकिस्तान जेल में 07 साल तक बंद रहने के बाद रिहा कर दिया गया है। और आज देर शाम उसे वाहन से कटंगीलाया गया जहां विधायक, एसडीएम और सीईओ ने उसकी अगवानी की. उसे वापसी पर शुभकामनायें दी.

उल्लेखनीय है कि रिहाई के बाद उसे वाघा बार्डर पर भारतीय अधिकारियों को सौंपा गया था । प्रसन्नजीत को अमृतसर से खैरलांजी लाने के लिए उसके परिवार ने बालाघाट जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई थी।परिवार के पास किराये के पैसे नहीं होने की खबर लगने पर कलेक्टर मृणाल मीना ने प्रसन्नजीत के परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए संवेदनशीलता दिखाई और प्रसन्नजीत को अमृतसर से खैरलांजी लाने के इंतजाम कर उसके परिजनों के साथ एक टीम अमृतसर रवाना की थी। यह टीम अमृतसर पहुंच गई है और प्रसन्नजीत को लेकर खैरलांजी के लिए रवाना भी हो गई थी । प्रसन्नजीत को लेकर इस टीम के आज शाम कटंगी पहुंचा ।जहां विधायक गौरव सिंह पारधी, एसडीएम, सीईओ गायत्री कुमार सारथी ने उसकी अगवानी की.प्रसन्नजीत के परिजनों ने इस मदद के लिए बालाघाट जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here