- लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक के पास न हो पाने पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हमने भारत के संविधान की रक्षा का जश्न मनाया है। दरसअसल, उनसे पूछा गया था कि विपक्ष ने बिल के पास ना होने पर जश्न मनाया है तो उन्होंने कहा कि हमने संविधान बचा लिया, इसलिए जश्न मनाया। गांधी ने कहा कि हमने परिसीमन लाने की उनकी साजिश को नाकाम कर दिया है।
- प्रियंका गांधी बोलीं, ‘विपक्ष कह रहा है कि पुराना महिला आरक्षण विधेयक वापस लाया जाए। जहां तक महिला आरक्षण विधेयक की बात है, हम हमेशा उनके साथ हैं, लेकिन जिस तरह से वे (केंद्र) इसे लाए हैं, हम उसका समर्थन नहीं करेंगे…।’ बता दें कि देश में 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने संबंधी संविधान संशोधन विधेयक पारित न होने पर सियासी घमासान तेज हो गया है।










































