24 घंटे में हिजबुल्लाह के 300 ठिकानों पर बरपा कहर, इजरायली हमले में कमांडर अब्बास सहित 150 से ज्यादा आतंकी ढेर

0
  • इजरायल और लेबनान के बीच 10 दिनों के सीजफायर पर सहमति बन चुकी है। इसके बावजूद झड़पों की खबरें सामने आ रही हैं। इजरायल का कहना है कि दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के आतंकी ‘येलो लाइन’ के पास आने की कोशिश कर रहे हैं जिसके बाद उन पर गोलीबारी की गई। इस बीच, इजरायली सेना ने बताया कि सीजफायर की घोषणा से पहले 24 घंटे में हिजबुल्लाह के 300 ठिकानों को निशाना बनाया गया।
  • इजरायली सेना के मुताबिक, सीजफायर समझौता लागू होने से पहले के 24 घंटों में हमने हिजबुल्लाह के 300 ठिकानों को निशाना बनाया। साथ ही 150 से ज्यादा हिजबुल्लाह आतंकी को मार गिराया। मारे गए आतंकियों में हिजबुल्लाह कमांडर अली रिदा अब्बास भी शामिल था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here