रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की असिस्टेंट चीफ सेक्रेटरी ऋचा शर्मा सोमवार सुबह वीआईपी रोड स्थित करेंसी टावर की लिफ्ट में करीब 20 मिनट तक फंसी रहीं। यह घटना सुबह लगभग 6:30 बजे उस समय हुई, जब वे श्रीराम मंदिर चौक के पास स्थित इस कॉम्प्लेक्स में साईकस जिम जाने के लिए लिफ्ट से ऊपर जा रही थीं।रोशनी और वेंटिलेशन की कमी से बिगड़ी हालत
लिफ्ट अचानक बीच में रुक गई, जिससे अंदर फंसी ऋचा शर्मा को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लिफ्ट में न पर्याप्त रोशनी थी और न ही वेंटिलेशन की कोई व्यवस्था। इन परिस्थितियों में उनकी घबराहट बढ़ गई और तबीयत भी बिगड़ने लगी।










































