पहले दिखाया गुस्सा, फिर दे डाली जादू की झप्पी, रिकी पोंटिंग ने शशांक सिंह के साथ क्यों किया ऐसा?

0

पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 में अपना दबदबा बरकरार रखते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों से धूल चटा दी है। न्यू चंडीगढ़ के पीसीए स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब के बल्लेबाजों ने रनों का ऐसा पहाड़ खड़ा किया कि लखनऊ की टीम उसके नीचे दब गई। हालांकि, जीत के बावजूद मैदान पर कुछ ऐसा हुआ जिससे कोच रिकी पोंटिंग और गेंदबाज अर्शदीप सिंह अपना आपा खो बैठे।

कैच छोड़ने के कारण गुस्से में दिखे पोंटिंग

मुकाबले में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 254/7 का विशाल स्कोर बनाया। प्रियांश आर्य (93 रन) और कूपर कोनोली (87 रन) की तूफानी पारियों ने लखनऊ के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी। जवाब में लखनऊ की टीम 200/5 तक ही पहुंच सकी। भले ही पंजाब यह मैच आसानी से जीत गई, लेकिन 18वें ओवर में शशांक सिंह की एक ब्रेनफेड गलती ने कोच रिकी पोंटिंग को डगआउट में खड़े होने पर मजबूर कर दिया।

सिट्टर कैच छोड़ा और होने लगी गलतियों की हैट्रिक

यह वाकया लखनऊ की पारी के 18वें ओवर का है जब अर्शदीप सिंह गेंदबाजी कर रहे थे। एडेन मार्कराम ने एक गेंद को हवा में उछाला, जो कवर्स की ओर गई। शशांक सिंह के पास कैच लपकने का पूरा मौका था, लेकिन उन्होंने गेंद की ऊंचाई और दूरी का गलत अंदाजा लगाया। वे कैच पकड़ने के बजाय बस खड़े होकर गेंद को अपने ऊपर से बाउंड्री के बाहर गिरते देखते रहे। अर्शदीप सिंह, जो पहले ही काफी रन लुटा चुके थे, यह देखकर बुरी तरह भड़क गए। वहीं, डगआउट में रिकी पोंटिंग के चेहरे पर हैरानी और गुस्सा साफ झलक रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here