Aishwarya Rai Shares Family Photo On 19th Anniversary: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। ऐश्वर्या राय ने बॉलीवुड में रहते हुए कई हिट फिल्में की हैं। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी की आज 19वीं सालगिरह है। दोनों बॉलीवुड के चहीते कपल्स में से एक हैं। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बीते कुछ वक्त से रिश्तों में दरार की खबरों के कारण भी चर्चा में रहे। हालांकि अभिषेक बच्चन ने एक इंटरव्यू में अपने और ऐश्वर्या राय की तलाक की अफवाहों को ‘मनगढ़ंत’ बताया था। वहीं अब शादी की 19वीं सालगिरह पर ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) की पोस्ट भी तेजी से वायरल हो रही है। इस पोस्ट में ऐश्वर्या राय ने अपनी फैमिली फोटो सोशल मीडिया पर साझा की है।
- ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) ने इंस्टाग्राम पर दो सेल्फीज शेयर की हैं, जिसमें वह अपने पति अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और बेटी आराध्या बच्चन के साथ नजर आईं। पहली फोटो में तीनों के चेहरे पर मुस्कुराहट देखने लायक रही। वहीं अगली सेल्फी में भी ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन और आराध्या बच्चन एक साथ दिखाई दिये। इन तस्वीरों को साझा करते हुए ऐश्वर्या राय ने कैप्शन में हार्ट शेप इमोजी शेयर किया। ऐश्वर्या राय की इन तस्वीरों पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं और उन्हें व अभिषेक बच्चन को शादी की सालगिरह की बधाइयां दे रहे हैं। चंद मिनट पहले साझा हुई इन फोटोज पर अभी तक हजारों लाइक्स की बरसात हो चुकी है।
- 20 अप्रैल, 2007 को ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने रचाई थी शादी
- बता दें कि ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के रिश्ते की शुरुआत दोस्ती से हुई थी। लेकिन ‘गुरु’ और ‘उमराव जान’ की शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूजे को दिल दे बैठे। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने साल 2007 में 20 अप्रैल को ‘प्रतीक्षा’ में शादी रचाई थी। उनकी शादी में परिवार और खास दोस्तों ने मौजूदगी दर्ज कराई थी। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के रिश्तों में दूरियां बढ़ने की कई खबरें सामने आईं। लेकिन अक्सर इवेंट्स पर ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन को साथ देखा गया। दोनों ने ही इन अफवाहों पर जवाब देना जरूरी नहीं समझा।










































