iPhone 17 पर सबसे बड़ी छूट
इस सेल में iPhone 17 को अब तक की सबसे कम कीमत पर खरीदा जा सकेगा। भारत में सितंबर 2025 में लॉन्च हुए इस फोन की 256GB वेरिएंट की कीमत 82,900 रुपये है, लेकिन सेल के दौरान इसे प्रभावी कीमत 71,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यह कीमत बैंक ऑफर्स सहित हो सकती है।
iPhone 17 Pro और Pro Max पर आकर्षक ऑफर
फ्लैगशिप मॉडल खरीदने वालों के लिए iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max पर भी शानदार डिस्काउंट दिया जा रहा है। iPhone 17 Pro, जिसकी कीमत 1,34,900 रुपये है, सेल में 1,09,900 रुपये में मिलेगा। वहीं iPhone 17 Pro Max, जो 1,49,900 रुपये में लिस्टेड है, उसे 1,24,900 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
iPhone Air और iPhone 17e के डील्स
iPhone Air, जिसे iPhone 17 सीरीज के साथ लॉन्च किया गया था, 95,900 रुपये की प्रभावी कीमत पर उपलब्ध होगा, जबकि इसकी सामान्य कीमत 1,19,900 रुपये है। वहीं नया iPhone 17e 64,900 रुपये से घटकर 60,900 रुपये में मिल सकेगा।
पुराने iPhone मॉडल्स पर भी भारी छूट
पिछली पीढ़ी के iPhones पर भी आकर्षक ऑफर मिल रहे हैं। iPhone 16 को 69,900 रुपये से घटाकर 58,900 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा iPhone 16 Plus 73,900 रुपये में उपलब्ध होगा। वहीं, बंद हो चुका iPhone 15 51,900 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा iPhone 16e, जिसकी लॉन्च कीमत 59,900 रुपये थी, उसे सेल में 55,900 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
ग्राहकों के लिए सुनहरा मौका
फ्लिपकार्ट की यह समर सेल उन ग्राहकों के लिए बेहतरीन मौका है, जो कम कीमत में प्रीमियम iPhone खरीदना चाहते हैं। बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डील्स के साथ कीमतें और भी कम हो सकती हैं, जिससे यह सेल और अधिक आकर्षक बन जाती है।













































