जूलरी देखने के नाम पर जूलर्स को उलझाए रखी महिला, उसके पुरुष ‘पार्टनर’ ने दिखाया हाथ का कमाल,

0

छिंदवाड़ा: शहर के व्यस्त मेन रोड इलाके में बुधवार शाम एक जूलर्स की दुकान में चोरी हुई है। बदमाश ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचे और बड़ी सफाई से काउंटर में रखी नगदी पार कर दी। वारदात को अंजाम देने में एक महिला की अहम भूमिका रही, जिसने दुकानदार को बातचीत और सामान दिखाने में उलझाए रखा, जबकि उसके साथ आए दो साथियों ने मौका देखकर कैश काउंटर साफ कर दिया। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है।

ग्राहक बनकर आए थे बदमाश

जानकारी के मुताबिक, घटना छिंदवाड़ा शहर के मेन रोड स्थित गहना जूलर्स की है। बुधवार शाम दुकान पर सामान्य दिनों की तरह ग्राहकों की आवाजाही चल रही थी। इसी दौरान एक महिला अपने दो साथियों के साथ दुकान में पहुंची। महिला ने पहले दुकानदार से गहने दिखाने की बात कही और लगातार अलग-अलग डिजाइन देखने लगी। महिला की बातचीत और व्यवहार इतना सामान्य था कि किसी को भी उस पर शक नहीं हुआ।

दुकानदार का ध्यान भटकाया और कैश निकाल लिए

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, महिला जानबूझकर दुकानदार को लंबे समय तक बातचीत में उलझाए रही। इसी दौरान उसके साथ आए दोनों युवक धीरे-धीरे काउंटर के पास पहुंचे और मौका मिलते ही वहां रखी नगदी निकाल ली। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने बड़ी चालाकी से वारदात को अंजाम दिया, ताकि दुकान में मौजूद अन्य लोगों को भी भनक न लगे।कैश मिले गायब

कुछ देर बाद जब दुकान संचालक ने कैश काउंटर चेक किया तो नगदी गायब मिली। इसके बाद दुकान में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, काउंटर से करीब 5 से 7 हजार रुपए नगद चोरी हुए हैं।

CCTV फुटेज में साफ दिखे आरोपी

घटना के बाद दुकान में लगे CCTV कैमरों की जांच की गई, जिसमें तीनों आरोपी स्पष्ट रूप से नजर आए। फुटेज में महिला दुकानदार को बातों में उलझाती दिखाई दे रही है, जबकि उसके साथी काउंटर के पास संदिग्ध गतिविधियां करते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने फुटेज अपने कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here