120 गाड़ियों का काफिला लेकर भिंड पहुंचे सज्जन सिंह पर गिरी गाज, BJP ने किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पद से हटाया

0

भिंड। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ऊर्जा बचाने की अपील की अनदेखी भाजपा नेता को भारी पड़ गई। भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सज्जन सिंह यादव को पार्टी ने पद से हटा दिया है। यह कार्रवाई उनके स्वागत में निकाले गए सैकड़ों वाहनों के काफिले को लेकर की गई। पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए तत्काल प्रभाव से नियुक्ति निरस्त कर दी।120 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे थे भिंडभाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सज्जन सिंह यादव बुधवार को समर्थकों के साथ करीब 120 गाड़ियों के काफिले में भिंड पहुंचे थे। उनका यह शक्ति प्रदर्शन शहरभर में चर्चा का विषय बना रहा। सज्जन सिंह यादव मौ क्षेत्र के सक्रिय भाजपा नेता हैं और पहले मौ मंडी अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनकी पत्नी वंदना यादव वर्तमान में मौ नगर परिषद की अध्यक्ष हैं।ऊर्जा बचत की अपील की अनदेखी मानकर कार्रवाईभाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा द्वारा जारी पत्र में कहा गया कि 13 मई को ग्वालियर से भिंड तक निकाली गई रैली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ऊर्जा बचत अपील के विपरीत थी। पार्टी संगठन ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता की श्रेणी में माना। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर सज्जन सिंह यादव की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here