‘धुरंधर 2’ के ‘ओए ओए’ विवाद पर कोर्ट ने OTT के लिए कर दिया रास्ता साफ, गाने पर रोक से किया इनकार

0

धुरंधर 2′ की रिलीज के बाद फिल्म के गाने को लेकर निर्माता कानूनी मुश्किलों में फंस गए। त्रिमूर्ति फिल्म्स ने फिल्म के खिलाफ ‘ओए ओए तिरछी टोपी वाले’ गाने के रीमिक्स ‘रंग दे लाल’ के इस्तेमाल को लेकर मुकदमा दायर किया था। अब नई जानकारी के मुताबिक, दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म निर्माता आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस को फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के ओटीटी वर्जन में इस गाने के इस्तेमाल पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि फिल्ममेकर ने म्यूजिक लेबल टी-सीरीज के साथ हुए समझौतों के आधार पर इस प्रॉजेक्ट में पहले ही काफी पैसा, समय और मेहनत लगाई है।

जस्टिस तुषार राव गेडेला की अध्यक्षता वाली एक पीठ ने गुरुवार को पारित एक आदेश में कहा कि आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस और जियो स्टूडियोज को अब प्रतिकूल स्थिति में नहीं धकेला जा सकता है। कथित कॉपीराइट उल्लंघन के मामले में त्रिमूर्ति फिल्म्स द्वारा कोर्ट में देरी से पहुंचने के कारण भारी आर्थिक नुकसान उठाने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here