नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने केंद्र सरकार से सवाल पूछा है कि बार-बार पेपर लीक होते हैं, लेकिन शिक्षा मंत्री को बर्खास्त क्यों नहीं किया जाता है। दिग्गज कांग्रेस नेता लगातार नीट मुद्दे को उठा रहे हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सवाल किया है। उन्होंने एक-दो नहीं बल्कि तीन सवाल किए हैं। राहुल गांधी ने पूछा कि बार-बार फेल हो रहे शिक्षा मंत्री को आप बर्खास्त क्यों नहीं कर रहे हैं।
नीट पेपर लीक पर राहुल गांधी ने क्या कहा
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, ‘साल 2024 में नीट पेपर लीक हुआ। परीक्षा रद्द नहीं हुई। मंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया। सीबीआई ने जांच बिठाई। एक कमेटी बनी। दूसरी ओर, साल 2026 में नीट पेपर लीक हुआ। परीक्षा रद्द हुई। मंत्री ने फिर इस्तीफा नहीं दिया। सीबीआई फिर जांच कर रही है। एक और कमेटी बनेगी।’










































