ईरान युद्ध के बीच अमेरिका से पैसा निकालने में लगे हैं चीन और जापान, केवल एक महीने में निकल गए $139 अरब

0

नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव खत्म होने की फिलहाल कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। दोनों पक्ष अपनी-अपनी शर्तों पर अड़े हुए हैं। इस बीच दुनिया में कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई है और महंगाई काफी बढ़ गई है। माना जा रहा है कि महंगाई को रोकने के लिए सेंट्रल बैंक ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकते हैं। इस बीच कई देशों ने अमेरिका से अपना पैसा निकालना शुरू कर दिया है। मार्च में यूएस ट्रेजरीज में फॉरेन होल्डिंग्स में 139 अरब डॉलर गिरावट आई है जो सितंबर 2022 के बाद सबसे बड़ी मासिक गिरावट है।

यूएस ट्रेजरीज में जापान की सबसे बड़ी हिस्सेदारी है। जापान ने मार्च में यूएस ट्रेजरीज में अपनी हिस्सेदारी में 48 अरब डॉलर की कमी की है। इसके साथ ही यूएस ट्रेजरीज में जापान की हिस्सेदारी दिसंबर, 2025 के बाद न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई है। जापान की करेंसी येन में हाल में काफी गिरावट आई है जिसे रोकने के लिए बैंक ऑफ जापान ने यूएस ट्रेजरीज की बिक्री की है। यूएस ट्रेजरी मार्केट में हाल में काफी उतारचढ़ाव आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here