कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर आपके बेडरूम में भी! कंडोम की कीमत बढ़ाने की तैयारी

0

नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध से क्रूड ऑयल (Crude Oil) यानी कच्चा तेल खौल रहा है, इसकी जानकारी तो आपको होगी ही। इसी वजह से दुनिया भर के देशों में पेट्रोल-डीजल से लेकर जेट फ्यूल और एलपीजी सिलेंडर तक महंगे हुए हैं। इस खोलते तेल की आंच आपके बेडरूम तक पहुंचने वाली है। जी हां, भारत की नंबर वन कंडोम मेकर कंपनी मैनकाइंड फार्मा (Mankind Pharma) अपने मैनफोर्स कंडोम (Manforce condoms) की कीमत बढ़ा सकती है।

मार्केट लीडर पर भी दवाब

भारत में यूं तो कंडोम (Condom) बनाने वाली कई कंपनियां हैं। लेकिन सबसे सस्ते और तरह-तरह के कंडोम बेचने वाली कंपनी मैनकाइंड फार्मा की बाजार हिस्सेदारी करी 30 फीसदी है। मतलब कि यह मार्केट लीडर है। इसी कंपनी के सीईओ शीतल अरोड़ा का कहना है कि क्रूड ऑयल के महंगा होने की आंच उन तक भी पहुंच गई है। यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें भी कीमत बढ़ाने पर विवश होना पड़ सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here