नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को पटखनी देकर प्लेऑफ का टिकट कटाया था। सोमवार को खेले गए इस मैच में हैदराबाद की जीत के सबसे बड़े नायक विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन रहे। उन्होंने अपनी आतिशी पारी के दम पर न सिर्फ टीम को जीत दिलाई बल्कि मैच खत्म होने के बाद मैदान पर जिस अंदाज में जश्न मनाया उसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी।
ईशान किशन ने खेली थी 70 रन
चेन्नई के 181 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत शानदार रही। ईशान किशन ने विरोधी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए महज 47 गेंदों में 70 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। अपनी इस विस्फोटक पारी में उन्होंने 7 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के जड़े। ईशान किशन की इस बेखौफ बल्लेबाजी की बदौलत हैदराबाद ने 19 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर शान से प्लेऑफ में जगह बना ली।










































