भोपाल। हाई-प्रोफाइल ट्विशा शर्मा मामले में पल-पल बदलते घटनाक्रम के बीच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने गुरुवार को एक बेहद बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सीबीआई की टीम ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस बल की मौजूदगी में पूर्व जज गिरिबाला सिंह के भोपाल स्थित आवास के भीतर प्रवेश किया। जांच एजेंसी ने यहां घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्यों को खंगालते हुए पूरे घर के अंदर की बारीकी से मैपिंग की कार्रवाई की।
इस कार्रवाई के बाद से ही पूर्व जज के आवास को दिल्ली से आई विशेष पुलिस टीम ने चारों तरफ से घेर रखा है। सूत्रों के मुताबिक, जांच के घेरे में आईं गिरिबाला सिंह की आधिकारिक गिरफ्तारी की औपचारिकता अगले कुछ ही घंटों के भीतर पूरी की जा सकती है।










































