पति-पत्नी के बीच घरेलू हिंसा के मामलों में आई कमी, कम उम्र में शादी को लेकर आंकड़े आए सामने; पढ़िए पूरी रिपोर्ट

0

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-6 (2023-24) में पति-पत्नी के बीच होने वाली घरेलू हिंसा और कम उम्र में शादी को लेकर कई आंकड़े पेश किए गए हैं। कम उम्र में शादी में गिरावट के बावजूद, सर्वेक्षण में शामिल 20-24 आयु वर्ग की 20.1% महिलाओं की शादी 18 वर्ष से पहले हो गई थी। यह आंकड़ा राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 (2019-21) के 23.3% की तुलना में तीन प्रतिशत से थोड़ा अधिक है। हीं, 25-29 आयु वर्ग के पुरुषों में से 15.9% ने 21 वर्ष की आयु से पहले शादी कर ली थी। यह 2019-21 के सर्वेक्षण की तुलना में 17.7% की गिरावट दर्शाता है।

घरेलू हिंसा में आई कमी

वहीं, पति-पत्नी के बीच हो रहे घरेलू हिंसा के संबंध में रिपोर्ट में कहा गया है कि 18-49 वर्ष की आयु वर्ग की विवाहित महिलाओं में पति द्वारा हिंसा का सामना करने वाली महिलाओं का प्रतिशत 2019-21 में 29.2% से घटकर 2023-24 में 22.3% हो गया है। हालांकि, ग्रामीण महिलाओं (24.4%) में पति द्वारा हिंसा का सामना करने का प्रतिशत शहरी महिलाओं के 17.5% की तुलना में कहीं अधिक है। 2019-21 में यह आंकड़ा शहरी महिलाओं के लिए 24.2% और ग्रामीण महिलाओं के लिए 31.6% था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here