खुद हार्दिक पंड्या ने अपनी कप्तानी में खेला फ्लॉप क्रिकेट, लेकिन दूसरों से लगा बैठे पूरी उम्मीद, आंकड़ें देखें

0

मुंबई: मुंबई इंडियंस के लिए पिछले कुछ सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहे हैं। जब से हार्दिक पंड्या ने रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभाली है, तब से टीम लगातार बिखरती हुई नजर आई है। आईपीएल 2026 में भी टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। अक्सर देखा गया है कि कप्तान हार्दिक पंड्या मैच हारने के बाद टीम के अन्य खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सवाल उठाते हैं या उनसे बेहतर करने की उम्मीद जताते हैं, लेकिन अगर खुद कप्तान के आंकड़ों पर नजर डाली जाए, तो कहानी कुछ और ही बयां करती है। आंकड़े गवाह हैं कि हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस के बाकी खिलाड़ियों ने अपनी जान झोंक दी, लेकिन खुद कप्तान हार्दिक पंड्या बल्ले और गेंद दोनों से पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए।

कप्तान हार्दिक के तौर पर खुद पंड्या का शर्मनाक प्रदर्शन

मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में हार्दिक पंड्या के व्यक्तिगत आंकड़े किसी भी साधारण खिलाड़ी से भी खराब नजर आते हैं। उन्होंने कप्तानी के दबाव में न तो बल्ले से योगदान दिया और न ही गेंद से रनों की रफ्तार रोक पाए। हार्दिक ने बतौर कप्तान 35 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 21.5 की बेहद साधारण औसत और 147.8 के स्ट्राइक रेट से महज 646 रन बनाए हैं, जिसमें एक भी अर्धशतक शामिल नहीं है। वहीं गेंदबाजी की बात करें तो 35 पारियों में उन्होंने 29 विकेट तो चटकाए, लेकिन इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 10.54 का बेहद शर्मनाक रहा। इस पूरे कार्यकाल में वे एक बार भी प्लेयर ऑफ द मैच नहीं बन सके, जो यह दिखाता है कि वे एक बार भी टीम को अपने दम पर मैच नहीं जिता पाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here