सलमान खान के लीगल नोटिस पर नहीं झुके डायरेक्टर, दिया तगड़ा जवाब

0

Kala Hiran Movie: फिल्म‘काला हिरण’ (Kala Hiran) इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। मूवी को लेकर खूब विवाद हो रहा है। आज ही ये खबर सामने आई है कि सलमान खान (Salman Khan) की टीम ने फिल्म ‘काला हिरण’ के मेकर्स को नोटिस भेजा है। इस मूवी को लेकर लोग खूब बातें कर रहे हैं। अब फिल्म के डायरेक्टर भारत एस. श्रीनाथे ने इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ दी है। आइए इस रिपोर्ट में जानते है भारत एस. श्रीनाथे ने क्या कहा… 

भारत एस. श्रीनाथे ने कही ये बात

एनडीटीवी से बातचीत में काला हिरण के डायरेक्टर भारत एस. श्रीनाथे ने कहा कि समय के साथ उन्हें कानूनी दबाव और विवादों का सामना करने की आदत हो गई है। उन्होंने बताया कि वह अपनी टीम और एडिटर के साथ फिल्म पर काम में व्यस्त हैं और ‘उदयपुर फाइल्स’ के अनुभव ने उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाया है। निर्देशक ने कहा, ‘उदयपुर फाइल्स ने मुझे लड़ना सिखाया है।’ उन्होंने यह भी कहा कि अब कानूनी नोटिस मिलने पर उन्हें बुरा नहीं लगता। उनके मुताबिक हर व्यक्ति वही करता है जो उसे सही लगता है। उन्होंने कहा कि यह एक कानूनी नोटिस है और इसका जवाब भी कानूनी तरीके से दिया जाएगा।

कब रिलीज होगा टीजर

बता दें कि फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने भी मामले पर रिएक्ट किया है। अमित जानी ने फेसबुक पर कथित नोटिस की तस्वीरें साझा कीं और आरोप लगाया कि लोगों को दबाव में लाकर चुप कराने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने लिखा कि ऐसे नोटिसों का मकसद लोगों को डराना होता है ताकि वे स्टारडम के दबाव में आ जाएं। अमित जानी ने कहा कि उन्हें डराया नहीं जा सकता। हालांकि, इस मामले पर अभी तक सलमान खान या उनकी कानूनी टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म का टीजर 20 जून 2026 को रिलीज होने वाला है। ‘काला हिरण’ के बारे में कहा जा रहा है कि यह 1998 के चर्चित काला हिरण शिकार मामले से प्रेरित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here