गुना। मध्य प्रदेश में इंदौर के बाद अब गुना शहर के दो वार्डों आठ और नौ के बूढ़े बालाजी क्षेत्र में दूषित पेयजल से लोगों के बीमारी होने का मामला सामने आया है। यहां पिछले तीन-चार दिनों से बच्चे लगातार बीमार हो रहे हैं। उन्हें उल्टी-दस्त के साथ पेट दर्द की शिकायत हो रही है।तीन से 12 वर्ष की उम्र के करीब 12 बच्चों को जिला अस्पताल के शिशु वार्ड में भर्ती किया गया है। वहीं करीब चार-पांच बच्चों का निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
पीलिया और हेपेटाइटिस-ए पॉजिटिव पाया गया
जांच में बच्चों को पीलिया और हेपेटाइटिस-ए पॉजिटिव पाया गया है। डॉक्टरों ने इसका कारण दूषित पेयजल को बताया है। बूढ़े बालाजी निवासी प्रकाश ने बताया कि उनके 13 वर्ष के पुत्र जीत और बेटी रुद्राक्ष को संक्रमण और उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद जिला अस्पताल में भर्ती किया।









































