नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा में टीएमसी विधायक दल में टूट के बाद कई लोकसभा सांसदों ने भी ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बगावत का झंडा बुलंद कर रखा है। लेकिन, इनकी संख्या बल को लेकर सवाल बना हुआ है। इसपर ममता का खेमा और बागियों का खेमा अलग-अलग दावे कर रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी चीफ ममता बनर्जी की वफादार लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा का दावा है कि बागियों के पास पार्टी से अलग होने के लिए जरूरी आंकड़ा नहीं है।
महुआ मोइत्रा ने बीजेपी सांसद के लिए कहा ‘दल्लागिरी’
महुआ मोइत्रा ने पहले टीएमसी सांसद यूसुफ पठान को लेकर एक सोशल मीडिया पोस्ट करके सनसनी मचाई और फिर दूसरा पोस्ट किया, जिसमें दावा किया है कि पार्टी के बागी सांसदों के पास 19 एमपी का जरूरी आंकड़ा नहीं है। उन्होंने बीजेपी सांसद सीएम रमेश पर टीएमसी तोड़ने का आरोप लगाते हुए, उनके लिए ‘दल्लागिरी’ जैसा आपत्तिजनक शब्द का भी इस्तेमाल किया है।










































