क्या आपका फोन पर भी पिछले दिनों तेज सायरन अचानक बज उठा था और स्क्रीन पर इमरजेंसी मैसेज दिखाई दिया था? दरअसल इसे सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम कहते हैं और केंद्र सरकार के आदेश पर इसे अलगे आदेश तक के लिए रोक दिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार देशभर में सफल ट्रायल के बाद इस सर्विस को 12 जून 2026 के बाद अगले आदेश तक के लिए रोक दिया गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा आधी रात जारी हुए एक अलर्ट के प्रधानमंत्री मोदी के फोन नंबर तक जा पहुंचने के चलते हुआ। इस अजीब घटना की वजह से सरकार को यह फैसला लेना पड़ा है।सफल ट्रायल के बाद क्यों सस्पेंड हुआ सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम?
द हिंदू की एक रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा और उत्तर प्रदेश की आपदा प्रबंधन इकाइयों द्वारा आधी रात को एक अलर्ट जारी हुआ था। यह अलर्ट प्रधानमंत्री के नंबर तक जा पहुंचा था। दरअसल सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम के तहत अगर फोन साइलेंट मोड पर हो या पूरी तरह ऑफ हो, तब भी यह बेहद तेज सायरन की तरह बजता है। इस घटना के बाद राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने आदेश जारी कर सेवा पर रोक लगा दी।(REF.)
क्या है सेल ब्रॉडकास्ट तकनीक और कैसे करती है काम?
यह एक एडवांस मोबाइल-आधारित आपदा चेतावनी सिस्टम है। साधारणSMS से अलग, यह एक ही समय में एक इलाके के करोड़ों मोबाइल यूजर्स को एक साथ मैसेज भेज सकता है। इसके लिए किसी मोबाइल नंबर की जरूरत नहीं पड़ती। इसमें एक मोबाइल टावर के दायरे में आने वाले सभी फोन पर चेतावनी मैसेज जा सकता है। यह तकनीक नेटवर्क जाम होने पर भी काम करती है, ताकि बाढ़, भूकंप या चक्रवात जैसी आपदाओं के समय लोगों की जान बचाई जा सके।













































