गुजरात की प्रेमिका की एक सप्‍ताह से याद आ रही, शादी के लिए 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा दमोह का प्रेमी

0

मोह। जिले के रजपुरा थाना अंतर्गत आने वाले सगोनी गांव में रहने वाला 18 वर्षीय युवक गुजरात की एक नाबालिक लड़की से प्रेम करता है और वह उससे शादी करना चाहता है। इसी बात को लेकर गुरुवार सुबह 6 बजे वह 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया।

पुलिस ने उसे समझाया कि लड़की नाबालिग है

तहसीलदार मौके पर पहुंचे। पुलिस और जिला प्रशासन की समझाइश इस पर युवक तीन घंटे बाद नीचे उतरा।

इसके बाद पुलिस ने उसे समझाया कि लड़की नाबालिग है।

बालिग हो जाएंगे तब शादी कर दी जाएगी

पुलिस बोली कि दोनों बालिग हो जाएंगे। तब उनकी शादी कर दी जाएगी। इस नजारे को देखने के लिए सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण टावर के आसपास मौजूद रहे जिससे काफी देर यहां हड़कंप के हालात बने रहे।

परिजनों के साथ गुजरात में काम करने गया था

युवक की पहचान सगोनी गांव में रहने वाले 18 वर्षीय प्रकाश पिता रमेश बरेला के रूप में हुई है। यह अपने परिजनों के साथ गुजरात में काम करने गया था। वहीं एक नाबालिग लड़की से प्रेम हो गया। वह भगाकर 15 दिन पहले अपने गांव लेकर आ गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here