राष्ट्रपति का 21 जून को ग्वालियर दौरा: सुरक्षा में 2000 जवान तैनात, विमानतल के आसपास 10 किमी का क्षेत्र ‘नो फ्लाइंग जोन’ घोषित

0

ग्वालियर। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के ग्वालियर आगमन को लेकर पुलिस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी में जुटे हैं। ग्वालियर एयरपोर्ट से कूनो के लिए राष्ट्रपति हेलीकॉप्टर से रवाना होंगी, लेकिन मौसम को देखते हुए विकल्प के तौर पर सड़क मार्ग पर भी सुरक्षा-व्यवस्था लगाई गई है। सुरक्षा में करीब दो हजार जवान तैनात रहेंगे। जवान दूसरे जिलों से भी यहां आएंगे। ग्वालियर विमानतल पर राष्ट्रपति दो बार आएंगी।कूनो जाने और वापस आने के लिए हेलीकॉप्टर में यहीं से बैठेंगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आइजी अरविंद सक्सैना, एसएसपी धर्मवीर सिंह ने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों के साथ लगातार दौरे किए। इस संबंध में बैठक भी की है।

यहां बता दें कि 21 जून को राष्ट्रपति का ग्वालियर आगमन होगा और वह रात में कूनो में ही विश्राम करेंगी। अगले दिन वह ग्वालियर आएंगी। यहां से वायु मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

पुलिस ने शुरू की एएसएल चेकिंग, किराएदार तक के नाम सूची में

महाराजपुरा थाना पुलिस विमानतल के आसपास एएसएल चेकिंग कर रही है। इसके तहत एक-एक घर की स्क्रीनिंग की जा रही है। मकान मालिक से लेकर किरायेदार तक के नाम सूची में हैं। इसके साथ ही होटल, लाज, धर्मशालाओं की चेकिंग पुलिस लगातार कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here