मंदसौर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर ट्रक में घुसी कार, औरंगाबाद के चार लोगों की मौत

0

मंदसौर। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर मंदसौर जिले के ग्राम तितरोद के पास तेज रफ्तार कार आगे जा रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में महाराष्ट्र के औरंगाबाद क्षेत्र के चार लोगों की मौत हो गई। वहीं दो गंभीर घायल हैं। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह लगभग 11 बजे बजे एक्सप्रेस वे पर मंदसौर जिले के ग्राम तितरोद के पास हादसा हुआ।

बताया जा रहा है महाराष्ट्र के औरंगाबाद क्षेत्र से कार(एमएच 20 जीई 7359) में सवार छह लोग कोटा की तरफ जा रहे थे। कार की गति काफी तेज थी और आगे जा रहे ट्रक में घुस गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। दूसरे वाहन चालकों और आसपास के ग्रामीणों ने मौके से घायलों ओर मृतकों को बाहर निकाला। सभी घायल और मृतक कार में बुरी तरह से फस गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here