‘मुझे स्क्रिप्ट पर हमेशा टाइम लगता है’ Munna Bhai 3 में हो रही देरी पर Rajkumar Hirani का रिएक्शन -Exclusive

0

Rajkumar Hirani on Munna Bhai 3: डायरेक्टर राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) इन दिनों सीरीज प्रीतम एंड पेड्रो चर्चा में बने हुए हैं। राजकुमार हिरानी की सीरीज प्रीतम एंड पेड्रो को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच राजकुमार हिरानी का नया इंटरव्यू सामने आया है। Zoom को दिए इंटरव्यू में राजकुमार हिरानी ने कई ऐसे खुलासे किए जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। इस इंटरव्यू के दौरान राजकुमार हिरानी अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ फिल्मों को लेकर बात करते हुए नजर आए। राजकुमार हिरानी ने अपनी कई अपकमिंग मूवीज को लेकर बड़ा खुलासा किया। तो चलिए जानते हैं कि राजकुमार हिरानी ने इस दौरान क्या बोला।

राजकुमार हिरानी ने ‘मुन्ना भाई 3’ को लेकर दिया अपडेट

डायरेक्टर राजकुमार हिरानी एक बार फिर से चर्चा में हैं। इसकी वजह राजकुमार हिरानी का अभी हाल ही में Zoom को दिया इंटरव्यू है। राजकुमार हिरानी ने Zoom से बातचीत में बताया कि संजय दत्त और अरशद वारसी की फिल्म अभी शुरुआती दौर में क्यों है। उन्होंने कहा, ‘सीक्वल हो या कोई नई फिल्म, मुझे स्क्रिप्ट पर हमेशा समय लगता है। अगर कहानी अच्छी नहीं बनेगी तो सेट पर जाकर काम करने में भी मजा नहीं आएगा। फिल्म हिट हो जाए, वो अलग बात है, लेकिन हमारी कोशिश हमेशा अच्छी फिल्म बनाने की होती है। ‘मुन्ना भाई 2′ को लोगों ने इतना प्यार दिया है, इसलिए उससे कमजोर फिल्म बिल्कुल नहीं बनाई जा सकती।’

ये था राजकुमार हिरानी का प्लान

राजकुमार हिरानी ने आगे बताया, ‘हमने तो एक वक्त पर इन फिल्मों के किरदारों को एक साथ लाने की भी कोशिश की थी।’ इस पर वहीं मौजूद अरशद वारसी ने हुए कहा, ‘अब आप इतनी बुरी तरह इस आइडिया के पीछे पड़ गए थे?’ राजकुमार हिरानी भी हंस पड़े और बोले, ‘हमने ‘मुन्ना भाई’, ‘3 इडियट्स’ और ‘पीके’ के किरदारों को एक ही फिल्म में लाने की कोशिश की थी। लेकिन फिर लगा कि इससे मामला और भी मुश्किल हो जाएगा।’ इस पर अरशद वारसी ने मजाक में कहा, ‘फिर तो ‘एवेंजर्स’ बन जाएगी।’ इसके बाद अपने काम करने के तरीके के बारे में हिरानी ने कहा, ‘हर सुबह उठकर मैं कुछ नया लिखने बैठता हूं। कई नए आइडिया आते हैं। उन पर कुछ समय तक काम करता हूं, फिर लगता है कि नहीं, इसे छोड़ो आगे बढ़ते हैं।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here