अगर आप गेमिंग करते हैं और एक नया टैबलेट खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। ZTE के सब ब्रैंड रेड मैजिक की तरफ से एक पावरफुल गेमिंग लैपटॉप लॉन्च किया गया है। कंपनी के इस टैबलेट का नाम Red Magic Gaming Tablet 5 Pro है। कंपनी ने इसे खासतौर पर गेमर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। इसमें आपको Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और 1TB तक की ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है। आइए आपको इसकी डिटेल जानकारी देते हैं।
सबसे पहले आपको बता दें कि Red Magic Gaming Tablet 5 Pro को कंपनी ने फिलहाल अभी चीन के मार्केट में लॉन्च किया है। हालांकि गेमिंग के बढ़ते क्रेज को देखते हुए कहा जा सकता है कि कंपनी जल्द ही इसे ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करेगी। गेमिंग के साथ साथ आप इसमें अपने पर्सनल और प्रोफेशनल वर्क भी कर पाएंगे।
Red Magic Gaming Tablet 5 Pro की कीमत
Red Magic Gaming Tablet 5 Pro को कंपनी ने कई सारे वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है। इसके बेस वेरिएंट में 12GB रैम + 256GB स्टोरेज मिलती है जिसे CNY 5,299 यानी लगभग 74,000 रुपये में लॉन्च किया है। इस टैबलेट का दूसरा वेरिएंट 16GB रैम + 512GB स्टोरेज के साथ आता है। इसे कंपनी ने CNY 5,999 यानी लगभग 84,000 रुपये में लॉन्च किया है।वहीं इसका टॉप वेरिएंट 16GB रैम + 1TB स्टोरेज के साथ आता है जिसे कंपनी ने CNY 6,999 करीब लगभग 98,000 रुपये में लॉन्च किया है। कंपनी ने टैबलेट को डार्क नाइट और सिल्वर विंग कलर्स में लॉन्च किया है।
Red Magic Gaming Tablet 5 Pro
Wi-Fi और Bluetooth और डुअल Type-C जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए हैं।
इस टैबलेट में 9.06 इंच 2.4K OLED डिस्प्ले 165Hz के रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है।
परफॉर्मेंस के लिए इस टैबलेट में Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया गया है।
इस टैबलेट में आपको कंपनी की ओर से डिवेलप किया गया RedCore R4 गेमिंग चिप का सपोर्ट मिलता है।
इस गेमिंग टैबलेट में आपको RGB लाइटिंग सिस्टम दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए Red Magic Gaming Tablet 5 Pro में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए आपको 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।












































