राजगढ़: तीसरी पत्नी के साथ रह रहा था बिजली विभाग का जेई, दूसरी ने आकर मोहल्ले में मचा दिया शोर

0

राजगढ़: जीरापुर नगर की मुंदड़ा कॉलोनी में शुक्रवार को विद्युत विभाग में पदस्थ एक जूनियर इंजीनियर (जेई) के पारिवारिक विवाद ने हाई वोल्टेज ड्रामे का रूप ले लिया। दूसरी पत्नी के अचानक घर पहुंचने पर तीसरी पत्नी के साथ उसका आमना-सामना हो गया। इसके बाद मोहल्ले में हंगामा मच गया। तमाशा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

गाली-गलौज और हाथापाई की नौबत आ गई

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के बीच कहासुनी, गाली-गलौज और हाथापाई की नौबत आ गई। घटना से कॉलोनी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।

किराए के मकान पर रहता है जेई

मिली जानकारी के अनुसार विद्युत विभाग में पदस्थ जेई सुबोध कुमार मुंदड़ा कॉलोनी स्थित एक किराए के मकान में रह रहा था। वह पहले से दो विवाह कर चुका है और वर्तमान में तीसरी महिला के साथ रह रहा था।

दूसरी पत्नी पहुंची तो विवाद

इसी बीच दूसरी पत्नी को इसकी जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंच गई। घर में तीसरी पत्नी को देखकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट तक पहुंच गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here