एमपी में अगले 72 घंटे भारी! इन जिलों में तेज आंधी-बारिश मचाएगी तांडव, मौसम विभाग ने जारी किया रेड और ऑरेंज अलर्ट

0

भोपाल: मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है, जिसके चलते राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश और तेज आंधी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आगामी 72 से 96 घंटों अर्थात अगले चार दिन के लिए प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम के इस बदले मिजाज को देखते हुए राज्यभर में रेड, ओरेंज और येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।

जहां एक तरफ इस बारिश से भीषण गर्मी से राहत मिली है और किसानों के चेहरे खिल उठे हैं, वहीं दूसरी तरफ आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाओं से जनजीवन प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।

तापमान में भारी गिरावट, हवाओं में 100% तक नमी

पूर्व मौसम वैज्ञानिक और मौसम–पर्यावरण विश्लेषक शैलेन्द्र कुमार नायक के अनुसार, राज्य के अधिकांश भागों में व्यापक बादल छाए रहने और उच्च नमी के कारण दिन के तापमान में सामान्य से 2 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। सुबह के समय अधिकांश जिलों में सापेक्ष आर्द्रता 90% या उससे अधिक रही। जबकि मंडला में यह 100%, जबलपुर में 98%, तथा भोपाल एवं इंदौर में 92% दर्ज की गई।

  • खंडवा और हरदा में भारी से अति भारी बारिश का रेड अलर्ट।
  • 19 जिलों में ऑरेंज और कई जिलों में येलो अलर्ट जारी।
  • 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना।
  • गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने का खतरा।
  • अगले 72 घंटे तक प्रदेश में मानसून सक्रिय रहने के संकेत।

पिछले 24 घंटों में कहां कितनी हुई बारिश?

एमपी के कुछ इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई है। सबसे अधिक बारिश राजगढ़ जिले के पचोर में दर्ज की गई है। यहां 24 घंटे में 168 मिली मीटर अर्थात 6.6 इंच से अधिक बारिश हुई है। इसी प्रकार बालाघाट में 143.8 एमएम, किरनापुर में 140.6 एमएम, लालबर्रा में 138.2 एमएम, खातेगांव में 120 एमएम, केवलारी में 105.2 एमएम बारिश दर्ज की गई हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here