स्लामाबाद: भारत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर टिप्पणी के लिए पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ को ‘मानसिक तौर पर बीमार’ बताया है। भारत की तरफ से ख्वाजा आसिफ के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी गई है जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स के नए राष्ट्रपति सम्मान से नवाजे जाने पर टिप्पणी की थी। भारत सरकार ने कहा ‘उनके पास कोई काम-काज नहीं है और वे ऐसी बातों पर बेतुकी टिप्पणियां करके अपना समय बिताते हैं जो उनकी समझ से बाहर हैं।’
न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक सरकारी सूत्रों ने ख्वाजा आसिफ को ‘मानसिक रूप से अस्थिर’ बताया और कहा कि उनका रक्षा मंत्री होना ही पाकिस्तान के मौजूदा हालात के बारे में बहुत कुछ बताता है। भारतीय सूत्रों ने कहा ‘यह बात जगजाहिर है कि ख्वाजा आसिफ मानसिक रूप से अस्थिर हैं। उन्हें मौजूदा जिम्मेदारी सौंपे जाने से आज के पाकिस्तान की स्थिति का पता चलता है। साफ है कि उनके पास कोई काम-काज नहीं है और वे उन मामलों पर बेतुकी बातें करके अपना समय बिताते हैं जिनके बारे में उन्हें बहुत कम जानकारी है।’










































