इस साल के बाद बेकार हो जाएंगे ये स्मार्टफोन्स, नहीं मिलेगा सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट

0

आज के समय में स्मार्टफोन खरीदते वक्त लोग कैमरा, बैटरी, डिस्प्ले और प्रोसेसर जैसी खूबियों पर ज्यादा ध्यान देते हैं। लेकिन 90% लोग एक ऐसी चीज को पूरी तरह से इग्नोर कर देते हैं जिसका फोन की परफॉर्मेंस और साथ ही डेटा सेफ्टी पर बहुत बड़ा रोल होता है। हम बात कर रहे हैं सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट के बारे में। फोन खरीदते समय शायद ही किसी का इस पर ध्यान जाता है। जब तक किसी फोन को नियमित अपडेट मिलते रहते हैं, तब तक वह अधिक सुरक्षित और बेहतर तरीके से काम करता है।

आपको बता दें कि कई सारे स्मार्टफोन्स इस साल पूरी तरह से बेकार हो जाएंगे। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि बजट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक कई सारे स्मार्टफोन्स पर इस साल के बाद सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट मिलना बंद हो जाएगा। इसलिए अगर आपके पास भी ऐसा स्मार्टफोन जिसमें सॉफ्टवेयर अपडेट जल्द ही बंद हो जाएगा तो आपको थोड़ा अलर्ट रहने की जरूरत है।

सॉफ्टवेयर अपडेट क्यों है जरूरी?

सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए फोन में नए फीचर्स के साथ-साथ सिक्योरिटी फीचर्स भी मिलते हैं। ये अपडेट फोन को साइबर खतरों से बचाने और सिस्टम की परफॉर्मेंस बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं। यदि किसी फोन का अपडेट बंद हो जाता है, तो कंपनी उसमें मिलने वाली नई सुरक्षा कमियों को ठीक नहीं करती, जिससे समय बीतने के साथ ही स्मार्टफोन हैंग करने लगता है और साथ ही साइबर हमले का खतरा भी बढ़ जाता है।

Google Pixel के इन फोन्स का सपोर्ट होगा खत्म

Google ने अपने नए Pixel 8 और इसके बाद लॉन्च हुए स्मार्टफोन्स के लिए 7 साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। वहीं पुराने Pixel मॉडल्स को लगभग 5 साल तक ही अपडेट मिलते हैं।

2027 तक जिन Pixel स्मार्टफोन्स का सॉफ्टवेयर सपोर्ट समाप्त होने की संभावना है, उनमें Pixel 7, Pixel 7 Pro, Pixel 6a, Pixel 6, Pixel 6 Pro शामिल हैं।

Apple यूजर्स के लिए क्या ?

Apple एक बड़ी स्मार्टफोन मेकर कंपनी है जो अपने सिक्योरिटी के लिए जानी जाती है। एप्पल आईफोन अपडेट की टाइमिंग का पहले से खुलासा नहीं करती लेकिन कंपनी आमतौर पर किसी iPhone को लॉन्च के बाद करीब 5 से 7 साल तक iOS अपडेट देती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, iOS 27 के साथ इन iPhone मॉडल्स को आखिरी बड़ा iOS अपडेट मिल सकता है:

  • iPhone SE (2020)
  • iPhone 11
  • iPhone 11 Pro
  • iPhone 11 Pro Max

आपको बता दें कि हालांकि, बड़े iOS अपडेट बंद होने के बाद भी Apple जरूरत पड़ने पर पुराने iPhone के लिए सिक्योरिटी अपडेट जारी कर सकता है।

Samsung के इन स्मार्टफोन्स का भी खत्म होगा सपोर्ट

Samsung अपने अलग-अलग स्मार्टफोन सीरीज के लिए अलग अवधि तक अपडेट उपलब्ध कराता है। कंपनी के प्रीमियम Galaxy S और Fold सीरीज के कई मॉडल्स को 7 साल तक सपोर्ट मिलता है, जबकि मिड-रेंज और बजट फोन्स के लिए यह अवधि कम हो सकती है। 2027 के अंत तक जिन Samsung स्मार्टफोन्स का सॉफ्टवेयर सपोर्ट खत्म होने की संभावना है, उनमें शामिल हैं:

  • Samsung Galaxy A14
  • Samsung Galaxy A54 5G
  • Samsung Galaxy S23
  • Samsung Galaxy S23+
  • Samsung Galaxy S23 Ultra
  • Samsung Galaxy Z Fold4
  • Samsung Galaxy Z Flip4
  • Samsung Galaxy A53 5G
  • Samsung Galaxy S22
  • Samsung Galaxy S22+
  • Samsung Galaxy S22 Ultra
  • Samsung Galaxy S21 FE 5G
  • Samsung Galaxy Z Fold3
  • Samsung Galaxy Z Flip3

क्या करें अगर आपके पास इनमें से कोई फोन है

अगर ऊपर बताए गई लिस्ट में से आपके पास भी कोई स्मार्टफोन है तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट बंद होने के बाद भी, तो घबराने की जरूरत नहीं है। सपोर्ट खत्म होने के बाद भी फोन सामान्य रूप से काम करता रहेगा। हालांकि, भविष्य में नए सिक्योरिटी अपडेट और कुछ नए फीचर्स नहीं मिलेंगे। ऐसे में ऑनलाइन बैंकिंग, डिजिटल पेमेंट और संवेदनशील जानकारी का इस्तेमाल करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतना जरूरी होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here