वायरल वीडियो और चर्चाओं पर सूर्यकुमार यादव ने दी सफाई, वैभव सूर्यवंशी पर भी दिया बड़ा बयान

0

एक तरफ जहां नए भारतीय टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में भारतीय टीम पहले आयरलैंड और अब इंग्लैंड में चल रही टी20 सीरीज में संघर्ष करती नजर आ रही है। वहीं, दूसरी तरफ टीम से हटाए गए पूर्व भारतीय टी20 कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो व बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसके अलग-अलग मतलब निकाले जाने लगे और ये चर्चा का विषय बन गया। इसके बाद कुछ लोगों ने सूर्यकुमार से जुड़े कुछ बयानबाजी भी की जिसे उनके नाम से जोड़ा गया। अब सूर्यकुमार यादव ने खुद एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर इस मामले में अपनी सफाई दी है।

गौरतलब है कि सूर्यकुमार यादव का हाल में वीडियो वायरल हुआ जिसमें वो कहीं जाते नजर आ रहे हैं और इसी बीच मीडिया उन्हें कैमरे में कैद करने लगती है। तभी उनसे कोई कहता है कि ‘आपकी कमी महसूस हो रही है’, इस पर सूर्यकुमार मुस्कुराते हुए ये कहकर आगे चले जाते हैं कि, ‘सब कुछ सही तो चल रहा है।’ और फिर उनके पीछे लोग हंसने लगते हैं। कुछ लोगों ने सूर्यकुमार के बयान को खराब लय से गुजर रही भारतीय टी20 टीम के लिए तंज के रूप में देखा और सोशल मीडिया पर इस पर बहस छिड़ गई।

अब जो बहस छिड़ी है, उस पर सूर्यकुमार यादव ने अपनी सफाई पेश की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लिखा है, “मैं टीम के लिए बहुत खुश हूं और उनको सिर्फ और सिर्फ शुभकामनाएं देना चाहता हूं। मुझे पता है कि वे अपनी पूरी जान लगाकर खेल रहे हैं और उन्हें हमेशा मेरा पूरा समर्थन रहेगा।”

वैभव सूर्यवंशी के लिए कहे खास शब्द

सूर्यकुमार ने आगे वैभव सूर्यवंशी का भी जिक्र किया और लिखा, “वैभव के लिए कुछ खास शब्द- तुम उस शुरुआत पर हो जो एक दिलचस्प यात्रा होने वाली है। हर पल का लुत्फ उठाओ और देश को गौरवान्वित करते रहो।”

किसी गलत जानकारी पर भरोसा ना करें

सूर्या ने आगे लिखा, “मैंने ऑनलाइन चल रहा एक बयान भी देखा जिसे गलत तरह से मुझसे जोड़ा जा रहा है। मैं साफ करना चाहता हूं कि ना ही मैंने कोई बयान दिया है या उसे प्रमाणिकता दी है। किसी भी ऐसी जानकारी पर भरोसा या शेयर ना करें। भारतीय क्रिकेट, मेरे टीम के साथी और गेम के लिए मेरा समर्थन हमेशा उन शब्दों से ज्यादा भारी रहेगा जो मेरे नाम पर गलत तरह से इस्तेमाल किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here