नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के पूर्व सीनियर वकील रहे दुष्यंत दवे ने कॉलेजियम सिस्टम के खिलाफ बहुत बड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने वरिष्ठ वकील और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल के एक शो में देश में जजों की नियुक्ति के कॉलेजियम सिस्टम को पूरी तरह से नाकाम बताया है।
दुष्यंत दवे अब वकालत का पेशा छोड़ चुके हैं। लाइवलॉ ने रिपोर्ट दी है कि हाल ही में उन्होंने ‘दिल से विद कपिल सिब्बल’ शो में यह राय दी कि पिछले कुछ वर्षों में जज ‘नागरिक-विरोधी’ बन गए हैं और संविधान को जिस तरह से लागू किया गया था, उससे उनका संपर्क टूट सा गया है।










































