दिल्ली: ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से होर्मुज स्ट्रेट और ओमान की खाड़ी में कम से कम 14 नाविक मारे गये हैं जिनमें 7 भारतीय हैं। जून महीने में भारतीय नाविकों पर हमले की घटना ने तब दुनिया को झकझोर दिया जब पलाऊ के झंडे वाले टैंकर MT सेटेबेलो पर सवार तीन भारतीय क्रू सदस्य अमेरिकी मिसाइल हमले में मारे गए। ईरान और अमेरिका आपसी झगड़े में दुनिया के जहाजों को निशाना बना रहे हैं उनपर हमले कर रहे हैं और ऐसा लग रहा है कि इन दोनों को नियम कानून से कोई मतलब नहीं है।










































