इस्लामाबाद: पाकिस्तान भारत को अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में घेरने के लिए कश्मीर पर ‘आर्टिकिल-96’ का इस्तेमाल करे। ये सलाह पाकिस्तानी एक्सपर्ट हसन असलम शाद ने शहबाज शरीफ की सरकार को दी है। वो हॉर्वर्ड ग्रेजुएट और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के जानका हैं। दरअसल ईरान-अमेरिका युद्ध में मध्यस्थता करवाने के बाद पाकिस्तनी एक्सपर्ट्स हद से ज्यादा उत्साहित हैं और वो अब पाकिस्तान को अमेरिका से भी बड़ा सुपरपावर मान रहे हैं।हसन असलम शाद ने डॉन में एक लेख लिखा है। इसमें उनका कहना है कि US और ईरान के बीच तनाव कम करने में पाकिस्तान की भूमिका ने दुनिया भर की राजधानियों में सोच बदल दी है। पाकिस्तान का डिप्लोमैटिक कद काफी बढ़ गया है और अब कश्मीर के बारे में अलग तरह से सोचने का समय आ गया है।
‘भारत के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय राय बनाने की जरूरत’
उनका कहना है कि पाकिस्तान को ‘लॉफेयर स्ट्रैटजी’ का इस्तेमाल करना चाहिए। यानि लॉफेयर स्ट्रैटेजी के हिस्से के तौर पर की गई कानूनी कार्रवाई इंटरनेशनल राय बना सकती है और इंटरनेशनल बातचीत पर असर डाल सकती है जिससे देशों को अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत करने के मौके मिल सकती है। इसके लिए उन्होंने चागोस द्वीप का उदाहरण दिया है जिसे आखिरकार ब्रिटेन को मॉरीशस को लौटाने पर मजबूर होना पड़ा।










































