‘मैंने तो पहले ही कहा, बाहर करो इसे’, हार के ‘मुजरिम’ तिलक वर्मा पर विश्व कप विनर का फूटा गुस्सा

0

नई दिल्ली: तिलक वर्मा का हालिया फॉर्म भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बोझ बनता जा रहा है। आयरलैंड से लेकर इंग्लैंड के खिलाफ 4 मैच होने तक उनके बल्ले से एक भी मैच विनिंग पारी देखने को नहीं मिली है। इसके बावजूद वह लगातार प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बने हए हैं। ये देखकर भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज कृष्णमाचारी श्रीकांत का गुस्सा फूट गया है। उन्होंने तिलक को टीम से बाहर करने की पैरवी की है।

श्रीकांत बोले तिलक को बाहर करो

अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो शेयर करते हुए 1983 विश्व कप विजेता श्रीकांत ने कहा, ‘आप तिलक वर्मा को अपना मुख्य बल्लेबाज और उप-कप्तान बनाते हैं, फिर भी आप उन्हें तेज गेंदबाज़ी से बचाते हैं? वे उन्हें अक्षर पटेल से पहले भेज रहे हैं। वे तिलक वर्मा को बचाने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि वे जानते हैं कि शॉर्ट-पिच गेंदबाज़ी के सामने उन्हें परेशानी होती है। मैं लगातार कह रहा हूँ कि उन्हें टीम से बाहर कर देना चाहिए, लेकिन वे ऐसा नहीं करते।तिलक वर्मा पर कसा तंज

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए क्रिस श्रीकांत ने तिलक वर्मा पर तंज कसते हुए कहा कि अभी वह उपकप्तान हैं जल्द ही कप्तान भी बन जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘वह पहले से ही उप-कप्तान हैं और ऐसा लगता है कि जल्द ही कप्तान भी बन जाएंगे। तेज गति और उछाल को देखते हुए हो सकता है कि तिलक वर्मा ने खुद ही कहा हो कि वह बाहर मैदान पर जाना नहीं जाना चाहते। तिलक वर्मा को कुछ समझ नहीं आ रहा है।’

कैसा है तिलक वर्मा का हालिया प्रदर्शन?

तिलक वर्मा के हालिया प्रदर्शन की बात करें तो आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच से लेकर अबतक तिलक ने 19, 55, 13, 24, 3 और 11 रन की पारियां खेली हैं। सभी में उनका स्ट्राइक रेट चर्चा का विषय बना हुआ है। श्रीकांता का कहना है कि वो ऐसी स्थिती में तिलक को बिठाकर संजू सैमसन को निचले क्रर में आजमाना चाहेंगे। बता दें कि संजू को 3 पारियों में 5 रन बनाने के चलते ड्रॉप कर दिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here