टेलर स्विफ्ट की शादी का कचरा 24 घंटे में भारी कीमत में बिका, प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- हद से ज्यादा बेवकूफी

0

दुनिया में फैंस अपने फेवरेट सितारों के लिए क्या-क्या नहीं करते, लेकिन इस बार मामला कुछ अलग ही निकला। अमेरिकी पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट और एनएफएल खिलाड़ी ट्रैविस केल्स की शादी के बाद उनके वेडिंग वेन्यू के बाहर पड़ा कचरा भी लोगों ने खरीद लिया। सबसे हैरानी की बात ये है कि न्यूयॉर्क के एक आर्टिस्ट ने इसी कचरे को बेचकर करीब 1.2 लाख रुपये की कमाई कर ली। इस खबर पर महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद और शिवसेना की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने हैरानी जताते हुए इस बेवकूफी भरा बताया।

AFP की रिपोर्ट के मुताबिक, जहां टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स ने शादी की एक आर्टिस्ट जस्टिन गिग्नैक ने 3 जुलाई को मैडिसन स्क्वायर गार्डन के बाहर से अलग-अलग तरह का कचरा इकट्ठा किया। उस समय हजारों फैंस शादी के बाद टेलर और ट्रैविस की एक झलक पाने के लिए वेन्यू के बाहर मौजूद थे।प्रियंका चतुर्वेदी ने इसे स्टूपिड कहा

टेलर स्विफ्ट और ट्रेविस केल्स की शादी से जुड़ी इस खबर पर हैरानी जताते हुए प्रियंका चतुर्वेदी ने इसे बेवकूफाना कहा है। उन्होंने इस खबर से जुड़े एक पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, ‘ये तो हद से ज्यादा बेवकूफी है!’

बोतलों के ढक्कन, सिगरेट के बचे हुए टुकड़े, ऑव्यूलेशन किट जैसी चीजें

जस्टिन को वहां से बोतलों के ढक्कन, सिगरेट के बचे हुए टुकड़े, पुलिस की चेतावनी वाली टेप, स्ट्रॉ, प्लास्टिक के बर्तन, एक अकेला एयरपॉड, रिंग पॉप कैंडी और ऑव्यूलेशन किट जैसी चीजें मिलीं, जिस पर उन्होंने मजाक में कहा कि शायद यह ‘जोड़े के लिए कुछ मेनिफेस्ट कर रहा है।’उन्होंने इन सभी सामानों को छोटे-छोटे पारदर्शी प्लास्टिक क्यूब में सील कर दिया और उन्हें स्कल्पचर्स यानी कलाकृति का नाम दे दिया। सील होने की वजह से उनमें बदबू या रिसाव की समस्या भी नहीं रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here