मेसी का ‘थंडरबोल्ट स्ट्राइक’, कहा- ‘हमें कुछ भी थाली में सजाकर नहीं मिला’

0

अटलांटा: लियोनेल मेसी ने वर्ल्ड कप फुटबॉल में अर्जेंटीना की आलोचना करने वालों को साफ संदेश देते हुए कहा है कि ‘हमें कुछ भी थाली में सजाकर नहीं दिया गया।’ अर्जेंटीना के सुपरस्टार ने उन आलोचकों को जवाब दिया है जो कथित तौर पर पक्षपातपूर्ण फैसलों को लेकर डिफेंडिंग वर्ल्ड कप चैंपियन टीम की आलोचना कर रहे हैं। मेसी ने कहा कि मैच के अंतिम क्षणों में पिछड़ने के बाद वापसी करने की क्षमता से ही उनकी टीम ने लगातार जीत हासिल की है और इसमें किसी और चीज का हाथ नहीं है। उन्होंने कहा कि यह टीम कभी कोशिश करना नहीं छोड़ती।

अर्जेंटीना ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 55वें मिनट तक 0-1 से पिछड़ने के बाद 2-1 से जीत हासिल करके लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। इससे पहले स्विट्जरलैंड और इजिप्ट दोनों के कोच ने रेफरी के फैसलों की आलोचना की थी। इजिप्ट के होसाम हसन ने तो यहां तक कह दिया कि उनकी टीम उस फुटबॉल व्यवस्था का शिकार हुई है, जो मेसी और अर्जेंटीना का पक्ष लेती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here